फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   204875 cash fraudulently blown out of the headmaster's account

मुख्याध्यापक के बैंक खाता से उड़ाई धोखाधड़ी से 204875 की नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
204875 cash fraudulently blown out of the headmaster's account
भिवानी। सरकारी स्कूल में मौलिक मुख्याध्यापक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 204875 रुपये की नकदी निकाली गई है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में शिवनगर कॉलोनी निवासी आनंद प्रकाश गोयल ने बताया कि वह गांव नांगल के सरकारी स्कूल में मौलिक मुख्याध्यापक के पद पर तैनात है। उसका पंचायत घर के समीप एसबीआई की ब्रांच में खाता है। गत 13 अक्तूबर की दोपहर बाद तीन बजे अपने खाता से पैसे निकालने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते में मात्र एक रुपया 34 पैसे हैं। यह देखकर वह हैरान रह गया और अपने खाते की जानकारी हासिल करने के लिए स्टेटमेंट निकलवाई। जिसके बाद उसे पता चला कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके बैंक खाता से धोखाधड़ी कर 13 अक्तूबर को ही 25 हजार, 20 हजार, 50 हजार, पांच हजार, फिर 50 हजार, 33 हजार और 1875 रुपये की राशि निकाली है। आरोपी उसके बैंक खाता से कुल 204875 रुपये धोखे से निकाल चुका है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस आनंद प्रकाश गोयल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से पैसे निकालने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed