फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   202 students will study at five centers of Buniyaad, classes will start from August 7

Bhiwani News: बुनियाद के पांच केंद्रों पर 202 विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई, सात अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
202 students will study at five centers of Buniyaad, classes will start from August 7
भिवानी। बुनियाद केंद्रों पर सात अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं को लेकर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। भिवानी के 202 विद्यार्थी शामिल हैं, इसके अलावा 26 विद्यार्थी वेटिंग सूची में हैं।
विज्ञापन

बुनियाद लेवल-तीन की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी केंद्रों पर ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं लगाएंगे। जिला भिवानी में पांच बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें भिवानी, लोहारू, बहल, कैरू और तोशाम शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर बुनियाद केंद्रों पर सत्र 2023-25 के लिए नौंवी के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यहां बने हैं बुनियाद केंद्र
जिले में शिक्षा विभाग की ओर से मॉडल स्कूल भिवानी, लोहारू, तोशाम बहल और कैरू में केंद्र बनाए गए हैं। लोहारू में इसी बार से केंद्र की शुरुआत होगी। हालांकि किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे, इसकी सूची अभी विभाग द्वारा जारी की जाएगी। बता दें कि बुनियाद केंद्र पर कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि इन केंद्रों पर कोऑर्डिनेटर लगाए जाने का कार्य अभी प्रक्रिया में हैं जो शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह जारी किए निर्देश

शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षाएं लगाने को लेकर निर्देश जारी किए गए है। वहीं निर्देश में कहा गया है कि नौंवी कक्षा की समय-सारणी भी उसी स्कूल के नौंवी कक्षा के मुताबिक बनाई जाएगी। अर्थात जितने पीरियड विद्यालय में लगाए जाते हैं, उतने ही पीरियड बुनियाद केंद्र पर पढ़ रहे कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए लगाए जाएंगे। इसके अलावा समय-सारणी के अनुसार बुनियाद केंद्र हेतु प्रति पीरियड एक अध्यापक, जिनका पीरियड खाली हो उनकी ड्यूटी बुनियाद केंद्र में पढ़ रहे बच्चों के लिए लगाई जाएगी। ताकि बुनियाद केंद्र की कक्षाओं का अनुशासन बना रहे।


कोऑर्डिनेटर इस प्रकार करवाएंगे कार्य

कक्षा आरंभ होने से पहले डिजिटल बोर्ड ऑन करेंगे फिर उसमें बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर तुरंत बुनियाद केंद्र के मुखिया को अवगत कराया जाएगा। विद्यालय मुखिया की जिम्मेदारी रहेगी कि प्रत्येक पीरियड में कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बुनियाद केंद्र के मुखिया अध्यापकों की समय-सारणी बनाने के उपरांत इसे विकल्प फाउंडेशन के साथ समन्वय कर उनका प्रशिक्षण करवाएंगे।

जब तक अलग कमरे नहीं बनते तब तक अस्थायी कक्ष की करनी होगी व्यवस्था

निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व बुनियाद केंद्र के मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि बुनियाद केंद्रों में कक्षा नौंवी के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष का कार्य अभी निर्माणाधीन है। इसलिए केंद्र मुखिया विद्यालय में अस्थायी तौर पर एक कक्षा कक्ष जिसमें डिजिटल बोर्ड हो, उपलब्ध कराएंगे। अगर डिजिटल बोर्ड सहित कोई कक्षा कक्ष विद्यालय में नहीं है तो अस्थायी तौर पर विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालय में शिफ्ट करने की व्यवस्था करें। परंतु उनका दाखिला वास्तविक विद्यालय जहां बुनियाद केंद्र अलॉट हुआ है में ही रहेगा।

बुनियाद लेवल-तीन की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं बुनियाद केंद्रों पर सात अगस्त से शुरू हो रही है। जिले में 202 विद्यार्थी बुनियाद केंद्र पर पढ़ाई करेंगे, जबकि 26 बच्चे अभी वेटिंग सूची में शामिल हैं।

-नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article