{"_id":"5c59ddb2bdec22739a5bef4c","slug":"201549393330-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएस देवेन्द्र सिंह ने किया लोहारू का दौरा, विकास कार्यों व सीएम की घोषणाओं पर प्रगति की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएस देवेन्द्र सिंह ने किया लोहारू का दौरा, विकास कार्यों व सीएम की घोषणाओं पर प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएस देवेंद्र सिंह ने किया लोहारू का दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल, उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ लोहारू का दौरा किया। एसीएस ने उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बाद में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आमजन की शिकायतें व समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश शिकायतें आधार कार्डों में हिंदी व अंग्रेजी में नाम की भिन्नता व बेसहारा पशुओं की समस्या से संबंधित रहीं। लोहारू में महिला कालेज भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त जगह की तलाश में एसीएस व अन्य अधिकारियों ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। एसीएस ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों समेत सीएम से चर्चा कर जल्द ही कालेज भवन की जगह निश्चित कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
एसीएस ने डीसी अंशज सिंह के साथ लोहारू में महिला महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय, चौधरी देवीलाल खेल स्टेडियम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जगह का निरीक्षण किया। भाजपा नेता जेपी दलाल ने कहा किसी भी विभाग में विकास का काम पैसे के कारण नहीं रुकने दिया जाएगा। डीसी अंशज सिंह ने लोगों को कहा कि उन्हें आधार कार्ड के कारण बुजुर्गों को पेंशन में दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा विभाग के उप निदेशक कपेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, उपतहसीलदार रामपाल, प्राचार्य उमेश मोहन, डॉ. सुखबीर सिंह, बीईओ शक्तिपाल, नपा सचिव संजय यादव, एमई सुंदर श्योराण, एसडीओ राकेश कुमार, नपा प्रधान दौलतराम सोलंकी, उप प्रधान कमल सैनी, राजीव श्योराण, रामकिशन शर्मा, संजय नेहरा, धर्मपाल बारवास, मेवासिंह आर्य, बंटी तायल, राजा बुढेड़ा, प्रदीप कुमार सहित अनेक विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।