फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कर्मचारी नेताओं के लिए दिनभर छापेमारी करती रही पुलिस

कर्मचारी नेताओं के लिए दिनभर छापेमारी करती रही पुलिस

Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं के लिए दिनभर छापेमारी करती रही पुलिस

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज प्रबंधन के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर रही कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। शनिवार को हड़ताली चालक परिचालक रोडवेज बसों पर नजर आएंगे। इससे पहले दिन में कर्मचारियों नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिन भर छापेमारी करती रही। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं कंडक्टरों की भर्ती के लिए आवेदनों में 592 आवेदन फार्म सहीं पाए गए। जिनकी लिस्ट बस स्टैंड परिसर में चस्पा की गई। इनमें पांच नवंबर को चयन किया जाएगा। 720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में 18 दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर खत्म हुई। 18 दिन की हड़ताल से रोडवेज को भिवानी डिपो से करीब सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं रोडवेज प्रबंधन ने पुलिस के पहरे में 73 बसें चलाई।

भिवानी। शहर में पुलिस के अलर्ट होने के चलते हड़ताली कर्मचारियों ने तालू और मित्ताथल गांवों में बैठके की और चार नवंबर को जींद में होने वाली और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने जिला प्रधान राम कुमार ढिल्लो की अध्यक्षता में बैठक कर पुलिस के कर्मचारियों पर बल प्रयोग करने की निंदा की।
विज्ञापन


मजदूर ने पुतला जलाकर जताया रोष
भिवानी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के नेतृत्व में सरकार के पुतले जलाकर रोष जताया। सीटू नेता अनिल कुमार व राममेहर ा कि विभिन्न गांवों में पुतले जलाकर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद रैली में हजारों अध्यापक लेंगे भाग- दहिया
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षा विभाग की तालमेल कमेटी के निर्णयानुसार जिला भिवानी से हजारों की संख्या में शिक्षक चार नवंबर को जींद में ‘रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ’ रैली में हिस्सा लेंगे। जिला प्रेस सचिव मा. बलवान सिंह दहिया ने बताया कि सरकार की नीतियों के प्रति शिक्षकों में रोष है।


रोडवेज परिचालक पर अधिक किराया वसूलने का आरोप
लोहारू। ईशरवाल से लोहारू तक तय किराए से अधिक वसूली करने और यात्रियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते परिचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। यात्री सोमबीर, संजय और पूजा ने बताया कि वे बस से सिवानी से लोहारू जा रहे थे। परिचालक ने तय किराए से ज्यादा की मांग की तो विरोध करने पर बदसलूकी की। उधर, बस परिचालक नवीन कुमार उक्त यात्रियों के आरोपों को गलत बताया है। थाना प्रभारी रामनिवास ने मामले के संदर्भ में तीनों यात्रियों और संबंधित बस परिचालक से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed