फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हड़ताल में पीसे आमजन, कहीं पानी की सप्लाई नहीं आई तो कहीं देरी से आई, लोग रहे परेशान

हड़ताल में पीसे आमजन, कहीं पानी की सप्लाई नहीं आई तो कहीं देरी से आई, लोग रहे परेशान

Wed, 31 Oct 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल में पीसे आमजन, कहीं पानी की सप्लाई नहीं आई तो कहीं देरी से आई, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में 30 और 31 अक्तूबर की हड़ताल में शामिल होते हुए 37 सरकारी विभागों के 4129 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। इनमें 3503 नियमित और 626 अनुबंधित कर्मचारी शामिल रहे। जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, शिक्षा बोर्ड, नगर परिषद, नगर पालिका में हड़ताल का व्यापक असर रहा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हुई तो कई जगह देरी से हुई। कुछ जगह रातों-रात ठेके के कर्मचारियों को बदला गया।
रोडवेज कर्मचारियों की 720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में चल रही हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल आमजन के लिए खासी परेशानी भरी रही। वैसे ही समाचार पत्रों में हड़ताल की सूचनाएं पढक़र कम लोग ही विभागों में कार्यों के लिए पहुंचे और जो पहुंचे उन्हें भी इधर-उधर भटकने के बाद निराश ही लौटना पड़ा। ज्यादा समस्या बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग में रही।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी
जनस्वास्थ्य विभाग के नियमित 1040 में से 725 कर्मचारी और ठेके पर लगे 618 में 248 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर रहा और शहर की अनेक कॉलोनियों में या तो पेयजल सप्लाई नहीं आई और आई तो देरी से आई। शहर के हालु मोहल्ला, सेवा नगर, टाइयान पाना, कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र दादरी गेट क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में ज्यादा समस्या रही और लोग पीने के पानी को भी तरसते रहे। हालांकि कुछ कॉलोनियों में देरी से सप्लाई हुई है। टाइयान पाना वासी सुमित्रा देवी, मंजू, लक्ष्मी, संतोष, शांति नगर वासी लोकेश, बबीता ने बताया कि उनके घर आज सुबह पानी की सप्लाई ही नहीं आई। पीने के पानी की ज्यादा समस्या आई और पास की कॉलोनियों में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। इस बारे में जेई पवन कादियान, पंकज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण सप्लाई में थोड़ी देरी हुई है। ठेके के कर्मचारी हड़ताल पर गए तो उनकी जगह दूसरे लगा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम, नगर परिषद में चक्कर काट लौटे वापस
बिजली निगम और नगर परिषद में भी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोग परेशान रहे। बिजली नगम में पहुंचे नवा राजगढ़ वासी रामेश्वर, निनान वास कृष्ण कुमार, उमरावत वासी जय कुमार, बैंक कॉलोनी वासी मुकेश ने बताया कि वे यहां बिल ठीक करने आए थे। मगर यहां कर्मचारियों की हड़ताल है। बिल हर बार ही गलत आते हैं। बिलों की गलती के कारण हर बार चक्कर काटने पड़ते है। वहीं नगर परिषद में पहुंचे गोशाला मार्केट क्षेत्र वासी रामनिवास ने बताया कि वह एनओसी के लिए आया था मगर यहां कह रहे हैं कि हड़ताल है। वह लोन लेकर भवन निर्माण करना चाहता है। इसी तरह अन्य विभागों शिक्षा बोर्ड आदि में भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed