फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किसानों ने हाईवे के बीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा कर तीन घंटे तक लगाया जाम

किसानों ने हाईवे के बीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा कर तीन घंटे तक लगाया जाम

Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने हाईवे के बीच ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा कर तीन घंटे तक लगाया जाम
किसानों ने हाईवे के बीच ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ा कर तीन घंटे तक लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी/तोशाम। गेहूं और सरसों की तोल में गोलमाल और अनियमितताओं से परेशान होकर किसानों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटा। किसानों ने तोशाम अनाज मंडी के बाहर स्टेट हाईवे नंबर 12 के बीच ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन के पर जाम खोला।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे फसलों की खरीद में आ रही परेशानी और अनियमितताओं से परेशान होकर किसानों द्वारा स्टेट हाईवे पर जाम लगाने से तोशाम से जूई, बहल, सिवानी, लोहारू को जाने वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में मापतोल की प्रक्रिया रात्रि के समय में की जाती है और इस दौरान गोलमाल किया जाता है। किसानों ने तोल के बाद किसी प्रकार की रसीद आदि न दिए जाने का भी आरोप लगाया। रोड जाम की सूचना के बाद नायब तहसीलदार राजेंद्र शर्मा, बीडीपीओ सुभाष शर्मा व थाना प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान मार्ग से हटे।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने अफसरों के सिर फोड़ा ठीकरा
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष टोनी बराला ने किसानों के आड़े आ रही समस्याओं के लिए हैफेड के स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हैफेड के अधिकारी कुछ कांग्रेसी नेताओं से मिलकर पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि हैफेड मिलों में सरसों की खरीद करवाकर किसानों को ठग रही है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को इस बाबत सूचित किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेता पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि मंडी के अंदर सरसों की खरीद न होने व खरीद में धोखाधड़ी होने के कारण किसान सड़क पर जाम लगाने के लिए मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों के तेवर देख शुरू हुई सरसों की खरीद
किसानों द्वारा जाम लगाए जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने सरसों की खरीद तुरंत प्रभाव से अनाज मंडी में ही करवाए जाने का फैसला लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सुभाष शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन मतलेश सरदाना, हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी, भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र बापोड़ा, पंचायत समिति सदस्य बल्लू आलमपुरिया व विभिन्न किसान नेताओं की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि एक मई से चार मई तक खरीद के लिए जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, उनकी सरसों की खरीद तुरंत प्रभाव से अनाज मंडी में शुरू की जाएगी। खरीद का कार्य सुबह सात से शाम सात बजे तक होगा। इसके अलावा खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट दोपहर 12 बजे व शाम को सात बजे एसडीएम को भेजना भी सुनिश्चित किया गया।


किसानों ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन
भिवानी। सरसों की खरीद और तोल में हो रही हेराफेरी की रोकने के लिए किसानों ने एडीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। लघु सचिवालय में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसान एकत्र हुए और एडीसी डा. संगीता तेतरवाल को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। संगठन के जिला सचिव रोहताश सिंह सैनी और जिला प्रधान जिले सिंह ने कहा कि तोशाम अनाज मंडी में किसानों को सरसों के बैगों की तुलाई के ठेकेदार और सरकारी अधिकारियों ने मिलकर काफी धांधली मचाई हुई है। प्रति क्विंटल चार-चार किलोग्राम तक कटौती काटी जा रही है, जबकि सरसों काफी सूखी है। ऊपर से कांटे में हेराफेरी करके प्रति 25 क्विंटल खरीद में एक-दो क्विंटल तक की धांधली की जा रही है जिससे वे परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला सचिव रोहतास सिंह सैनी, जिला प्रधान जिले सिंह, सुखबीर व मुखतार ढाणी माहू, फूल सिंह दुल्हेड़ी, नरसिंह बागनवाला, राजकुमार दिनोद, उदयवीर धारवानबास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed