{"_id":"5a8b25ec4f1c1b410b8b9f15","slug":"201519068652-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर ढुलाई के बंटवारे के लिए वाहनों का लगेगा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर ढुलाई के बंटवारे के लिए वाहनों का लगेगा नंबर
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर ढुलाई के बंटवारे के लिए वाहनों का लगेगा नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम
एसडीएम अजय चोपड़ा ने कहा कि खानक में खनन क्षेत्र से पत्थर निकालने के लिए चलाए जा रहे डंपरों के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि अफरातफरी व भेदभाव की स्थिति न हो। इसके लिए वाहन मालिक बुधवार सायं तक आधार कार्ड, चालक लाइसेंस सहित विभिन्न दस्तावेज एचएसआईआईडीसी कार्यालय में जमा करवा दें। इसके बाद पत्थर ढुलाई में समान बंटवारे के हिसाब से वाहनों का नंबर लगाया जाएगा।
एसडीएम सोमवार को उपमंडल कार्यालय परिसर में डंपर मालिकों, क्रेशर मालिकों सहित खनन कार्य से जुड़े लोगों की बैठक में बोल रहे थे। खानक में खनन कार्य क्षेत्र से पत्थर ढुलाई में चलाए जा रहे वाहनों को लेकर मिली शिकायतों के बाद एसडीएम अजय चोपड़ा ने सोमवार को कार्यालय परिसर में बैठक बुलाई। बैठक में क्रेशर मालिक, वाहन मालिक आदि खनन कार्य से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न लोगों ने सुझाव भी रखे। सुझाव व शिकायतों की सुनवाई के बाद एसडीएम अजय चोपड़ा ने कहा कि खनन कार्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए ताकि खनन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे और लोगों को भवन निर्माण सामग्री आसानी व सस्ते में उपलब्ध हो सके। एसडीएम ने कहा कि इसके लिए वाहन मालिक बुधवार सायं तक गाड़ी की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बीमा प्रमाण-पत्र व मालिक का आधार कार्ड एचएसआईआईडीसी के खानक स्थित कार्यालय में जमा करवा दें। इसके बाद पत्थर ढुलाई में समान बंटवारे के हिसाब से वाहनों का नंबर लगाया जाएगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी संदीप शर्मा, नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रतिनिधि रविंद्र जाखड़ उपस्थित थे।
--
मजदूर यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पहाड़ खान मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अजय चोपड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन सदस्यों ने कहा कि खानक में पत्थर ढुलाई में अव्यवस्था बनी हुई है। पत्थर ढुलाई में डंपरों के नंबर लगाने में अनियमितता बरती जा रही हैं। किसी डंपर को ज्यादा चक्कर मिल रहे हैं तो किसी डंपर का नंबर भी नहीं लगता। यूनियन के सदस्यों ने मामले में मनमर्जी किए जाने का आरोप ठेकेदारों पर लगाया।
विज्ञापन
फोटो : 16
तोशाम में डंपर व क्रेशर मालिकों के साथ मशविरा करते हुए एसडीएम