फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बहल: ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों हो विशेष गिरदावरी : बड़वा

बहल: ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों हो विशेष गिरदावरी : बड़वा

Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहल: ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों हो विशेष गिरदावरी : बड़वा
ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआवजा दे सरकार : बड़वा
विज्ञापन

बहल। इनेलो विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने सरकार से क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि ओलावृष्टि से क्षेत्र में सरसों, गेहूं तथा चने की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है, इसिलए प्रदेश सरकार किसानों की सुध लेकर अविलंब मुआवजा जारी करें।

विधायक ने कहा कि बहल क्षेत्र के अनेक गांवों में 23 जनवरी की शाम को भारी ओलावृष्टि हुई थी। इससे फसलों में भारी नुकसान हुआ है। कुछ गांवों में तो नुकसान इतना ज्यादा है कि वहां किसानों को फसलों से कोई उम्मीद नहीं रही है। किसानों ने महंगे भाव पर बीज, खाद तथा दवाइयां लेकर तथा खून पसीने की मेहनत से फसलों को पकने तक पहुंचाया था। लेकिन, ओलावृष्टि से किसानों के सारे अरमान चकनाचूर हो गए है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अविलंब गिरदावरी प्रक्रिया को पूरा कर किसानों को कम से कम 40 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed