फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अनाप-शनाप बिजली बिल देख उपभोक्ताओं के छूटे पसीने

अनाप-शनाप बिजली बिल देख उपभोक्ताओं के छूटे पसीने

Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अनाप-शनाप बिजली बिल देख उपभोक्ताओं के छूटे पसीने
अनाप-शनाप बिजली बिल देख उपभोक्ताओं के छूटे पसीने
विज्ञापन

तोशाम। उपभोक्ताओं के लिए बिजली के बिल आफत बने हुए हैं। मनमर्जी से बिल भेजे जा रहे हैं। बिना रीडिंग लिए बिलों को अनाश-शनाप भेजा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं के घर एक लाख से ज्यादा के बिल झटके दे रहे हैं। उपभोक्ताओं को ऐसे में निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। निगम कर्मचारियों के रवैये से परेशान उपभोक्ता सीएम विंडो पर भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वार्ड 15 निवासी संदीप जांगड़ा ने बताया कि उसके घर का बिजली का कनेक्शन ताऊ मानसिंह के नाम से है। बीते कई माह से बिल में खामियां आ रही हैं। रीडिंग के मुताबिक नहीं भेजा जा रहा है। बिल कभी कम आता है तो कभी पिछले महीने का जोड़कर भेजा जाता है। निगम के चक्कर काटने के बाद बिल में अमाउंट ठीक कर दिया जाता है, लेकिन कंप्यूटर में त्रुटि ज्यों की त्यों रहती है। इस कारण हर माह परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि अब दो रोज पहले निगम ने जो बिल भेजा है उसमें ओल्ड रीडिंग कुछ नहीं दर्शा रखी। नई रीडिंग मीटर के हिसाब से नहीं भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उसका दो माह का बिल एक लाख 15 हजार से ज्यादा आया हुआ। बिल का अमाउंट देखकर परिजन सकते में हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला अजीत का भी सामने आया है। अजीत ने बताया कि पत्नी के नाम मीटर है। उपभोक्ता अजीत कुमार ने बताया कि उनके घर का बिजली का बिल रीडिंग के अनुरूप नहीं आ रहा है। कई माह से परेशान हैं। हालांकि निगम से जांच की मांग की चुकी है, लेकिन उनकी समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। हर माह बिल देखकर पसीने छूट रहे हैं। अब सीएम विंडो में शिकायत करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है करीबन तीन माह से किसी कंपनी को मीटर रींडिंग का ठेका दिया गया है। जिसके बाद से यह समस्या ज्यादा बन रही है। इससे पहले पूर्व सैनिक मीटर रीडिंग लेने का कार्य करते थे। इस संबंध में एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि मीटर रीडिंग के लिए पिछले दिनों कंपनी बदली गई थी। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed