फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नंदीशाला में योगदान के लिए कॉलेज विद्यार्थियों के बीच पहुंचे उपायुक्त -

नंदीशाला में योगदान के लिए कॉलेज विद्यार्थियों के बीच पहुंचे उपायुक्त -

Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नंदीशाला में योगदान के लिए कॉलेज विद्यार्थियों के बीच पहुंचे उपायुक्त -
उपायुक्त ने नंदीशाला के लिए विद्यार्थियों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

भिवानी। बेसहारा नंदियों के लिए शहर में बनाई गई नंदीशाला के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग लेने उपायुक्त अंशज सिंह सोमवार को वैश्य महाविद्यालय और आदर्श महिला महाविद्यालय पहुंचे।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों से नंदीशाला में आर्थिक सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर वैश्य कॉलेज प्रबंध समिति ने 51 हजार और आदर्श कॉलेज प्रबंध समिति ने 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। आदर्श कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरुणा सचदेवा ने निजी तौर पर 21 हजार रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राओं और वैश्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने उपायुक्त को नंदीशाला में हर संभव सहयोग देने को आश्वस्त किया। कॉलेज प्रबंधन समिति सदस्य पवन बुवानीवाला ने नंदीशाला में कॉलेज समिति की तरफ से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। कॉलेज प्राचार्य डीएस राजन ने कॉलेज विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों से भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम के सदस्य डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने नंदी और गो संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर समिति के प्रधान शिव रत्न गुप्ता, बृजलाल सर्राफ, प्रो. हरिकेश पंघाल, नंदकिशोर अग्रवाल, विजय किशन अग्रवाल, मोहनलाल बुवानीवाला, प्रो. नरेंद्र चाहर, संजय गोयल, धीरज त्रिखा, मदनलाल गोयल, अंजु राजन, डॉ. प्रोमिला सुहाग, सुरेंद्र दलाल और कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदर्श महिला महाविद्यालय में उपायुक्त ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि गोवंश के सड़कों पर आने से हमारी संस्कृति का अपमान भी हो रहा है। इनका सही ढंग से संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर मुरलीधर शास्त्री, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष सुंदरलाल गोटेवाला, मोहन लाल बुवानीवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed