{"_id":"5984c1444f1c1b7a128b47d2","slug":"201501872452-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीनों में ही बिगड़ गई तोशाम बस स्टैंड की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीनों में ही बिगड़ गई तोशाम बस स्टैंड की हालत
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
नव निर्मित तोशाम बस स्टैंड की सूरत आठ महीनों में ही बिगड़ने लगी है। बस स्टैंड की चारदीवारी दरकने लगी है। शौचालय में लगी सीट भी नीचे खिसकने लगी है। संस्थान प्रबंधक ने मामले में चिंता जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर संज्ञान लिए जाने की मांग की है।
गत वर्ष नवंबर माह में ही बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया था। इलाके के लोगों और यात्रियों को बस स्टैंड की सुंदरता की चर्चाएं थीं। अब इसकी हालत बिगड़ने लगी है। बस स्टैंड की चारदीवारी में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं जो किसी भी समय बस्ती की तरफ ढह सकती है। इससे हादसा भी हो सकता है। यही नहीं चार दिवारी अपने मूल स्थान से थोड़ी खिसक भी गई है। बस स्टैंड पर बने दोनों शौचालयों में लगी सीट भी नीचे की तरफ खिसक कर टूट गई हैं। ऐसे में बस स्टैंड की सुंदरता बिगड़ने लगी है। जल्दी ही मरम्मत नहीं करवाई गई तो हालात खराब हो सकते हैं। इस संबंध में संस्थान प्रबंधक रामफल टाला से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लिए जाने की मांग की गई है।