फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तीन महीने से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा, अफसर बेपरवाह

तीन महीने से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा, अफसर बेपरवाह

Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने से सड़क के बीचों-बीच गड्ढा, अफसर बेपरवाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
सिविल लाइन थाने से नया बाजार जाने वाले रास्ते में गहरा गड्ढा तीन महीने से राहगीरों को लहूलुहान कर रहा है। इसके बाद भी अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है। स्थानीय निवासी कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों से गुहार लगा चुके हैं। गड्ढा तो भरा नहीं, लेकिन बोर्ड लगाकर अपना कर्तव्य पूरा कर लिया।
पुराना आरएसएस दफ्तर के सामने यह गड्ढा हादसों का सबब बना है। स्कूल जाने वाले बच्चों अलावा कई बाइक सवार भी चोट लगने के शिकार हो चुके हैं। लेकिन, प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूली बच्चे भी इस गली से गुजरते हैं, लेकिन बच्चों के परिजन अन्य गली से स्कूल में छोड़ को मजबूर हैं। गड्डे के ऊपर चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है। दुकानदारों ने बताया कि वह तीन महीने से क्षतिग्रस्त है। समाधान के लिए कोई नहीं आता है। इस बारे में पीडब्लूडी अधिकारियों से मिल चुके है। लेकिन, आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं देते है। लोगों ने गंदगी और कूड़ा डाल गड्ढा तो भर दिया, लेकिन चेतावनी बोर्ड और कूड़े के ढेर से भरा है। यह अब भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन

गली में गहरा गड्ढा होने से पिछले दिनों से परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे लोगों को बाइक की बजाय पैदल आते है। गड्ढे के आस-पास से नाजुक हालत है। दूर तक टूटने की आशंका बनी है। ऐसे गड्ढों को जल्दी से जल्दी ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर दुकानदार
बारिश के पानी जमाव की वजह से गड्ढा दिखाई नहीं देता। इससे लोग चोट के शिकार हो जाते हैं। कई बार स्कूली बच्चे भी गिर चुके हैं। सीवर ठीक नहीं किया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान करना चाहिए।
राजू हलवाई
गड्ढे के लिए कई बार अधिकारियों से कह चुके हैं। लेकिन, इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। यह छोटी सी परेशानी एक दिन बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। गली में पीडब्लूडी के कर्मचारी आते हैं। लेकिन समस्या जस की तस है।
श्याम, दुकानदार
गड्ढे में कई बार राहगीर गिर चुके हैं। बारिश के समय पानी भी भर जाता है। इससे छोटे व्हीकल भी गिर जाते हैं। कई बार तो लावारिस पशु इसमें गिर चुके हैं। उन्हे हम दुकानदारों का बाहर निकालना पड़ता है।
सुनील सैनी, दुकानदार
खुले नाले से अनहोनी की आशंका
शहर के शनि मंदिर के पास खुला नाला इलाके के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। नाला लगभग पांच फुट गहरा है। मोड़ पर होने की वजह से हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। मंदिर होने की वजह से यहां आवाजाही भी ज्यादा है। प्रतिदिन के हादसों से कॉलोनी के लोगों को इस रास्ते की बजाय अन्य रास्ते से जाना पड़ता है। यह मार्ग बिचला बाजार में जाता है। रास्ते की चौड़ाई कम होने से जाम लग जाता है।

आस-पास बड़ा शनिदेव मंदिर है। लोग मंदिर में पूजा करने के लिए वाहन से आते हैं। कई बार छोटे बच्चे नाले में गिर चुके हैं। अंधेरा होते ही खतरा और भी बढ़ जाता है। रात के समय लोग टार्च लेकर गुजरते हैं।
विकास कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed