{"_id":"59612c514f1c1bcc478b46e4","slug":"201499540561-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर बॉक्सिंग टीम नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर बॉक्सिंग टीम नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। आगामी 12 जुलाई से गुहावाटी में प्रारंभ होने वाली प्रथम जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की 13 सदस्यीय टीम शनिवार शाम को रवाना हो गई। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का अभिनंदन कर किट भेंट की गई। शनिवार शाम राज्य की जूनियर ब्वॉयज टीम के सदस्य एकत्र हुए। खिलाड़ी और कोच का अभिनंदन किया। भिवानी स्पोर्ट्स के संचालक अनंगपाल ने वत्स स्पोर्ट्स की ओर से टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान कीं। टीम में भिवानी की ओर से मुक्केबाज ललित, युवराज, अक्षय और अमन कुमार के अलावा करनाल से अमन, सोनीपत से सिद्धार्थ मलिक, विनीत कुमार और कृष्ण कुमार, गुरुग्राम से जयसिंह, रोहतक से अंकित नरवाल, जींद से सुमित कुमार, हिसार से ईश पन्नू, पानीपत से मोहित कुमार शामिल हुए। टीम कोच अजमेर सिंह, संदीप कुमार और वेदप्रकाश का भी अभिनंदन किया। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच जगदीश सिंह, कमल सिंह, बॉक्सिंग कोच विष्णु भगवान, अनिल कुमार, अजमेर सिंह, वेदप्रकाश सिंह कृष्ण कुमार आदि ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।