फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   200 quintals of wheat from 400 farmers arrived at the headquarters market, procurement stopped due to lack of space, lifting intensified.

Bhiwani News: मुख्यालय मंडी में 400 किसानों के 200 क्विंटल गेहूं की आवक, जगह की कमी से खरीद बंद, उठान तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
200 quintals of wheat from 400 farmers arrived at the headquarters market, procurement stopped due to lack of space, lifting intensified.
शहर ​की अनाज मंडी में रखा गेहूं 
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में मंगलवार को 400 किसानों के करीब 200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई लेकिन मंडी में जगह की कमी के चलते सरकारी खरीद नहीं हो सकी जबकि उठान पर विशेष जोर देते हुए करीब 15,000 कट्टों की मंडी से उठान हुई।
विज्ञापन

मंडी में नई आवक बढ़ने के कारण किसानों को फसल उतारने के लिए जगह की समस्या का सामना करना पड़ा। इसी वजह से मंगलवार को खरीद प्रक्रिया रोककर उठान कार्य को प्राथमिकता दी गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी गेहूं की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

बुधवार को भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद दोबारा शुरू की जाएगी। जिला मुख्यालय की मंडी सहित कुल 12 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद जारी है। सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण ई-गेट पास और बायोमेट्रिक प्रक्रिया में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन मंगलवार को सर्वर सुचारु रूप से चलने से किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी मंडी में अब तक 4900 मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है जबकि 700 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है। मंगलवार को मंडी में उठान कार्य पर अधिक ध्यान दिया गया क्योंकि बढ़ती आवक के कारण जगह की कमी की स्थिति बनने लगी थी। हालांकि चारामंडी में भी गेहूं की सरकारी खरीद की जा रही है लेकिन अधिकांश किसान भिवानी मुख्यालय की मंडी में ही पहुंच रहे हैं।



भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद बुधवार को कराई जाएगी। मंगलवार को मंडी से गेहूं की उठान पर अधिक जोर रहा। मंडी में 30,000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की संभावना है। किसानों को गेहूं खरीद के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। -निरीक्षक, उमेद सिंह, इंचार्ज, भिवानी मंडी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed