फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   200 people got their pension made in the camp

Bhiwani News: परिवार पहचान पत्र के शिविर में 200 लोगों ने बनवाई पेंशन

Mon, 15 Jul 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
200 people got their pension made in the camp
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में रविवार को चौथे दिन भी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) शिविर लगाया गया। इसमें पेंशन से संबंधित करीब 200 मामले आए। इनके सभी कागजात पूरे किए गए। वहां मिलीं कुल 180 शिकायतों में से मौके पर ही 120 का निपटान किया गया। 60 मामलों की शिकायत दर्ज की गई। पीपीपी में गलतियों को ठीक करने के शिविर का सोमवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन

पीपीपी की गलतियों को ठीक करने के लिए सरकार ने पांच दिवसीय शिविर आयोजित किया है। रविवार को छुट्टी के दिन लगे शिविर में पेंशन संबंधी 200 और 180 मिलीजुली शिकायतें आईं। इनमें से पेंशन की सभी शिकायतों का निपटान कर सभी के कागजात पूरे किए गए। बताया कि जिन लोगों के कागजात पूरे करवाए गए हैं उन सभी लोगों की पेंशन अगले माह से आने लगेगी। अन्य विभागों की 180 शिकायतों में से 120 का मौके पर ही निपटान किया गया। 60 लोगों की शिकायतें दर्ज करवाई गई। सोमवार को शिविर का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


शिविर में चौथे दिन पेंशन संबंधी करीब 200 और मिलीजुली शिकायतें 180 आईं। इनमें से पेंशन की सभी शिकायतों का निपटान कर सभी के कागजात पूरे किए गए। मिलीजुली 180 शिकायतों में से 120 का निपटारा किया गया। - हेमंत सैनी, जाेनल प्रबंधक, पीपीपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed