फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   200 NCC cadets from nine colleges appeared for B certificate examination.

Bhiwani News: नौ महाविद्यालयों के 200 एनसीसी कैडेट्स ने दी बी सर्टिफिकेट की परीक्षा

Sun, 10 Mar 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
200 NCC cadets from nine colleges appeared for B certificate examination.
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन भिवानी के एनसीसी कैडेट्स के लिए बी सर्टिफिकेट परीक्षा हुई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अनिल तंवर एवं लेफ्टिनेंट डॉ. रीना व डॉ मनीष का मार्गदर्शन रहा। 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन नारनौल के कमांडिंग आफिसर कर्नल कर्मजीत सिंह व कर्नल लक्ष्य के दिशा निर्देशन में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय में 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन भिवानी के अधीनस्थ 9 महाविद्यालयों के 200 एनसीसी कैडेट्स ने बी सर्टिफिकेट की परीक्षा दी। इस अवसर पर 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन नारनौल के कमांडिंग आफिसर कर्नल कर्मजीत सिंह व कर्नल लक्ष्य के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने सैन्य गतिविधियों के प्रशिक्षण, मैप रीडिंग व लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा के शुभारंभ पर कर्नल कर्मजीत सिंह व कर्नल लक्ष्य ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवा भारतीयों को सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। देश के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के लिए संगठित प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन बनाना एनसीसी का मुख्य उद्देश्य है। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एनसीसी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य निर्माण की संभावनाओं पर अपना व्याख्यान दिया। एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अनिल तंवर ने 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन नारनौल के कमांडिंग आफिसर कर्नल कर्मजीत सिंह व कर्नल लक्ष्य ने परीक्षा देने आए विभिन्न महाविद्यालयों के एनसीसी आफिसर व एनसीसी कैडेट्स का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 हरियाणा बटालियन द्वारा आयोजित इस परीक्षा बोर्ड में लेफ्टिनेंट डॉ.रीना, सब मेजर राजेश ठाकुर ओवरऑल इंचार्ज रहे। इस अवसर पर 16 हरियाणा बटालियन से सब मेजर ओमप्रकाश,फतेह सिंह, हवलदार करण सिंह, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश, हरेंदर सिंह, विजय सिंह, रमेश कुमार एलटी नरेंद्र कुमार, ज्योति व 11 हरियाणा बटालियन सब मेजर राजेश ठाकुर,उमेश,नायब सूबेदार अशोक, बीएचएम कंवर, सीएचएम मनदीप, जवेल, रोहतास, दिनेश चंद गुरमुख सिंह, नायक गजेसिंह गुर्जर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed