फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 villagers protested about laying of pipeline in canal

कैरू माइनर और ढाणी माहू रजवाहे में पाइप लाइन डालने के लिए 20 गांवों के किसानों ने किया भिवानी कूच, जिला प्रशासन ने मानी मांगे

Tue, 01 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
20 villagers protested about laying of pipeline in canal
कैरू माइनर और ढाणीमाहू रजवाहे में पाइप लाइन डालने की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से ं धरने पर बैठे बीस गांवों के सैकड़ों किसान 100 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठकर ने सोमवार को भिवानी के लिए रवाना हुए। जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। देवसर गांव के पास पुलिस ने ग्रामीणों के काफिले को रोककर समझाया। एसडीएम ने हर हाल में काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण माने और वापस लौट गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि टेल के गांवों में नहरी पानी नहीं पहुंचने के कारण ढाणी माहू सहित तोशाम क्षेत्र के करीब 20 गांवों के ग्रामीण परेशान है। यहां माइनर में पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर पिछले 10 दिन से ढाणीमाहू में धरना दे रहे है। इस संबंध में किसानों ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि सोमवार को कैरु माइनर और ढाणी माहू रजवाहे पर पाइप लाइन डालने का काम शुरू नहीं हुआ तो वो भिवानी होते हुए ट्रैक्टरों में चंडीगढ़ कूच कर देंगे। इसी कड़ी में सोमवार को 20 गांवों के किसान ढाणी माहू गोशाला में इक्कठे होकर भिवानी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े 10 बजे एक सौ से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर सैकड़ों किसानों का काफिला भिवानी के रवाना हुआ। जिसके बाद जिला प्रशासन अधिकारी भी हरकत में आए। किसानों के काफिले को बजीना में पहुंचते ही तोशाम के एसएचओ संदीप सिंह ने रोका और जिला उपायुक्त की ओर से बातचीत की बात कही। काफिले की अगुवाई कर रहे मा. सुखदेव सिंह और सुशील वर्मा ने उनसे बातचीत की। उपायुक्त की ओर से पांच किसानों की एक कमेटी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। जिसके बाद किसान फिर से भिवानी के रवाना हुए। जब किसानों का काफिला देवसर गांव में पहुंचा तो भिवानी एसडीएम महेश कुमार किसानों के बीच पहुंचे। गांव देवसर स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रशासनिक, पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। किसानों की तरफ से किसान क्रांति कुणबे के संयोजक सुशील वर्मा, मा. सुखदेव सिंह, मुकेश जांगड़ा, रणबीर सरपंच, सुरेश सरपंच और सुखबीर संडवा ने कैरु माइनर और ढाणी माहू रजबाहे पर बिना विलंब पाइप लाइन डालने की मांग रखी। प्रशासन की तरफ से किसानों को आश्वस्त किया गया कि ढाणी माहू रजबाहे पर छह सितंबर और कैरु माइनर पर आठ सितंबर को हर हाल में काम शुरू करवा दिया जाएगा। एसडीएम महेश कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि यह सीएम घोषणा का काम है और पाइप लाइन डालना किसानों के हक में है, इसलिए सरकार और जिला प्रशासन इस काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जगह काम शुरू होने की तारीख़ मिलने पर देवसर से ढाणी माहू स्थित धरना स्थल पर वापिस लौट गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम महेश कुमार के अलावा एसडीएम मनीष फौगाट, सिंचाई विभाग से एक्सईएन सुहाग, एसडीओ अंशुल कादयान, नरेंद्र कुमार, एसएचओ तोशाम संदीप सिंह, एसएचओ जुई विद्यानंद, एसएचओ सदर श्रीभगवान आदि मौजूद रहे।
इन गांवों के ग्रामीण हुए शामिल
किसानों के काफिले में सुंगरपुर, संडवा, खारियाबास, मनसरबास, जीतवानबास, निगाना कलां, निगाना खुर्द, बजीना, रिवासा, ढाणी माहू, ढाणी श्यामियान, ढाणी भलवाना आदि गांवों ग्रामीण शामिल रहे।

एसडीएम ने काम शुरू करने की वादा किया है। प्रशासन पर आखिरी बार भरोसा कर रहे है। अगर तय तिथियों पर काम शुरू नहीं किया गया तो 10 सितंबर को चंडीगढ़ कूच करेंगे।
- सुशील वर्मा, संयोजक किसान क्रांति कुनबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed