फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 crore rupee, fraud, forest department

फर्जी फॉरेस्ट ऑफिसर बन लोगों के 20 करोड़ लेकर फरार

Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
20 crore rupee, fraud, forest department
स्वयं को फॉरेस्ट ऑफिसर और सेना से रिटायर्ड कैप्टन बताने वाला एक व्यक्ति लोगों को पेड़ों की नीलामी में मोटे कमाने का लालच देकर 20 से 30 लोगों से करीब 20 करोड़ रुपये ऐंठ कर फरार हो गया। कुछ से तो नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की। आरोपी ने एक और दो फरवरी को सभी को रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था और लोग एक फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे मगर वह एक फरवरी को ही फरार हो गया। अब रुपये देने वाले लोग परेशान है। रुपये देने वालों में अधिकतर दुकानदार है।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी में एक व्यक्ति पिछले करीब साढ़े तीन साल से किराये पर रह रहा था। स्वयं को आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन और वन विभाग में अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने आसपास के लोगों का विश्वास जीता। अनेक लोगों को रुपये कमाने का ऐसा प्रलोभन दिया कि आंख बंद कर बिना सोचे-समझे प्रत्येक ने लाखों रुपये जमा करा दिये। सभी को एक ही प्रलोभन दिया कि नेशनल हाइवे के लिए पेड़ों की कटाई है। तुम्हें नीलामी में सस्ते रेट में ठेका दिला दूंगा और उसमें तुम लाखों कमा सकते हो। इसी लालच में किसी ने पांच लाख तो किसी ने 35 लाख रुपये दिये। फर्जी फॉरेस्ट ऑफिसर के जाल में अधिकतर दुकानदार, शोरूम संचालक फंसे। कुछ सरकारी कर्मचारी भी फर्जी फॉरेस्ट ऑफिसर के जाल में फंसे।
विज्ञापन

पिछले नौ माह से मांग रहे रुपये, एक को देने का वादा कर हुआ फरार
रुपये देने वाले दुकानदारों ने बताया कि रुपये देकर वे फंस गए है। पिछले नौ माह से रुपये वापस लेने के लिए चक्कर लगा रहे है। रुपये वापस लेने के लिए गाली-गलौज तक हो चुकी है। दुकानदारों ने बताया कि हमने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो पाया कि वह कोई फॉरेस्ट विभाग में अधिकारी नहीं है। उसके राशन कार्ड, घर का पता सभी फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसके कितने ले गया फर्जी डीएफओ
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में अनिल के 4.80 लाख, चतुर्भुज के 30 लाख, पवन के 10 लाख, जितेंद्र के 35 लाख, राम कुमार के 30 लाख, प्रदीप के करीब 20 लाख, महिला निशा के करीब 30 लाख, पवन के 10 लाख रुपये थे। इसके अलावा राज कुमार, सुभाष आदि के भी रुपये थे।
नौकरी के नाम पर भी ठगे रुपये
फर्जी फॉरेस्ट ऑफिसर के लोग इतने बहकावे में आए कि कुछ युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर भी लाखों रुपये दे दिये। अधिकतर ने ब्याज पर रुपये लेकर नौकरी के लिए दिए थे और अब वे फर्जी फॉरेस्ट ऑफिसर के किराये के मकान के चक्कर लगा रहे है, जहां अब ताला लटका हुआ है।
मेरे पास एमसी कॉलोनी के करीब 10 लोगों ने शिकायत दी है। जिसके बाद वे पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे। पुलिस अधीक्षक ने औद्योगिक थाना के एसएचओ को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। फर्जी फॉरेस्ट ऑफिसर का नाम राम सिंह है जो पिल्लूखेड़ा का रहने वाला है। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी है। लोगों से करोड़ों की ठगी की गई है।

- देवेंद्र सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ अधिवक्ता
ठगी के मामले के बारे में सुना है मगर अभी कोई लिखित शिकायत मेरे पास नहीं आई है। कॉलोनी वासियों ने अगर एसपी कार्यालय में शिकायत दी है तो संभवत: वह सोमवार तक मेरे पास आ जाएगी। इसके बाद नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सतबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed