फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2.5 lakh rupees

नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे ढाई लाख

Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
2.5  lakh rupees
एक व्यक्ति को नौकरी लगवाने के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये ठगी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मिताथल निवासी नसीब सिंह ने बताया कि रोहतक के गांव सुंदरपुर निवासी रिशाल उसका रिश्तेदार है, जिसका इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी देवेंद्र जानकार है। इन दोनों ने उसे झांसा देकर एक मार्च 2015 को ढाई लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले गए। इस संबंध में उसने 19 मार्च 2019 को एसपी के पास शिकायत दी थी। जिस पर मामला इकोनामिक सेल के पास पहुंचा था। इकोनामिक सेल इंचार्ज वेद सिंह ने इस बात पर उनका आपसी समझौता कराया था। जिस पर आरोपियों ने ढाई लाख की रकम लौटाने के लिए हर माह दस हजार रुपये देने का वादा किया था। मगर इसके बावजूद उन्होंने उसे फूटी कोड़ी तक नहीं दी। पुलिस के समक्ष हुए समझौते के बावजूद पैसे नहीं लौटाए जाने पर उसने फिर इस मामले में शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed