{"_id":"5a85d9204f1c1b8e268ba533","slug":"191518721312-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया अपना वादा : इंदु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया अपना वादा : इंदु
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया अपना वादा : इंदु
भिवानी। इनेलो महिला विंग की जिला अध्यक्ष इंदु परमार ने सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र में चार साल व हरियाणा में तीन साल का समय हो गया, लेकिन युवाओं को नौकरी, किसानों को आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने, कर्मचारियों को पक्का करने का जो वायदा किया था वह पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस को महंगा कर सरकार जनता की कमर तोड़ने में लगी हुई है। आज हर गांवों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। कई -कई गांवों में तो 20 से 25 दिन में पानी आता है ऐसे में बेजुबान पशुओं को खारे पानी में मीठा पानी मिलाकर पिलाना पड़ता है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठी वाह-वाही लूटने की बजाय जमीन स्तर पर काम करे जिससे कि आम आदमी को राहत मिल सके।