फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   साइकिल मैराथन से दिया स्वस्थ रहने और पर्यावरण बचाओ का संदेश

साइकिल मैराथन से दिया स्वस्थ रहने और पर्यावरण बचाओ का संदेश

Mon, 22 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
साइकिल मैराथन से दिया स्वस्थ रहने और पर्यावरण बचाओ का संदेश
साइकिल मैराथन से दिया स्वस्थ रहने और पर्यावरण बचाओ का संदेश
विज्ञापन

भिवानी। शहर के सैकड़ों बच्चों ने साइकिल मैराथन में हिस्सा लेकर सेहत और स्वच्छता के संदेश दिया। सरकुलर रोड पर जगह-जगह लोगों के हजूम ने युवाओं-बच्चों की हौंसला अफजाई की। करीब 30 मिनट के लिए शहर के सरकुलर रोड का ट्रैफिक बंद दिया गया। मैराथन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब साढ़े तीन सौ पुलिस और होम गार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। हलवासिया स्कूल से रविवार सुबह को एसपी एसएस भौरिया ने साइकिल मैराथन (साइकिलो-थान) को रवाना किया। कुछ समय के लिए एसपी ने भी साइकिलिंग की। साइकिल मैराथन के ब्वायज ग्रुप में राजेश और गर्ल्स में रुपम को प्रथम स्थान मिला। ब्वाजय में दूसरे स्थान पर अभिषेक और तीसरे स्थान पर सुमित रहे। गर्ल्स में दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: मनीषा व नेहा रहीं। बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला पुलिस, अरमान डेंटल क्लीनिक और स्माइल सेंटर की ओर से आयोजित साइकिल मैराथन के शुभारंभ से पहले एसपी ने कहा कि साइकिल चला कर ही इंसान स्वस्थ रह सकता है और पर्यावरण बचेगा। पर्यावरण को बचाकर ही स्वच्छ भारत मिशन को कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि समय व काम की व्यस्तता के चलते इंसान न तो अपनी सेहत और न ही पर्यावरण की तरफ ध्यान दे रहा। इसके चलते लगभग हर आदमी किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो रहा है और साथ ही पर्यावरण बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

ईएनटी स्पेशलिस्ट डा. रुपेंद्र रंगा ने कहा कि स्वच्छता अपनाकर ही बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। साइकिल चेतना रैली के संयोजक डा. नरेंद्र जांगड़ा ने सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर डीएसपी जगत सिंह मोर, सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान के अलावा ईश्वर शर्मा, डा. मुकुल शर्मा, डा. पारुल शर्मा, डा. सरोज, डा. एडविन, डा. सुशील धमीजा, डा. संजीव मंदौला, डा. अनिल खंडेलवाल, डा. करन पूनिया, वंदना पुनिया, दीवान चंद रहेजा, नीतू सांधी, ओमबीर सिंह, चांद राम, एसडीओ विक्रम परमार, पंकज बजाज, विजय किशन धाराड़ू वाला, मनोज शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये रहा मैराथन का रूट
साइकिल मैराथन के जूनियर और गर्ल्स वर्ग का रूट अग्रसेन चौक, दादरी गेट, बावड़ीगेट, बंसीलाल पार्क, ओवरब्रिज, दिनोद गेट होते हुए घंटाघर चौक, हांसी चौक, पुराना बस अड्डा होते हुए वापस हलवासिया स्कूल पहुंची।

सीनियर वर्ग के प्रतिभागी का रूट घंटाघर के बाद डायवर्ट होकर वैश्य कॉलेज, बीटीएम चौक, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, सेक्टर मोड़, भगत सिंह चौक, चिड़ियाघर मोड़ से होता महम गेट के बाद हलवासिया स्कूल में पहुंचे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed