{"_id":"598612a14f1c1b62728b4649","slug":"191501958817-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में भाजपा नेता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में भाजपा नेता का पुतला फूंका
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता के बेटे के आईएएस की बेटी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेस ने भाजपा नेता का पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा नेता से इस्तीफा की मांग भी की है। शनिवार को रोहतक गेट पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह ने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को आगे बढ़ाने की बात कह रही है। दूसरी तरफ भाजपा के शीर्ष नेता के पुत्र बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते है तो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हर जिले में सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने यूथ कांग्रेस की तरफ से मांग करते हुए कहा कि आईएएस की इस बेटी के साथ न्याय होना चाहिए। इस मौके पर सुमित, अश्वनी, श्रीकांत, आकाश, किताब सिंह, सीटू हालुवास, मंदीप ढाणा, राहुल, ईशु तंवर, निखिल, मोहन, मनोज आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।