फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चेयरमैन पद पर नियुक्ति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कइयों ने दिया इस्तीफा

चेयरमैन पद पर नियुक्ति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कइयों ने दिया इस्तीफा

Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पद पर नियुक्ति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कइयों ने दिया इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। मतलेश सरदाना को मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के विरोध में तोशाम मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व कुछ पदाधिकारियों ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर पुराने कार्यकर्ताओं को मान-समान न दिए जाने का आरोप लगाते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
भाजपा नेता और निगरानी कमेटी के चेयरमैन रविंद्र बापोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मतलेश सरदाना को मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में रोष है। इस रोष को ऊपर संगठन तक पहुंचाया जाएगा। बापोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो नाराजगी है, उसे दूर कर पार्टी के लिए काम किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी सदस्य रोमी पंडित ने कहा कि मतलेश सरदाना को मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाकर पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया है। यह पद पुराने कार्यकर्ता को देना चाहिए था। मंडल कार्यकर्ताओं का कहना है कि मार्केट कमेटी के जो चेयरमैन बनाए गए हैं, उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। न ही उन्होंने आज तक पार्टी के लिए कोई काम किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर दो दिन के अंदर इसका समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। रोमी ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में जिन लोगों की इंट्री पार्टी में हुई उस दिन के बाद भाजपा के मूल कार्यकर्ता को अपने मान-समान के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। सभी मंडल पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष नरेंद्र को इस्तीफा सौंपा। नरेंद्र ने इसकी एक कॉपी जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया को देकर इसकी एक-एक प्रति प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है।
विज्ञापन

इन्होंने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वालों में उपाध्यक्ष मदन बिडौला, हरचंद भुरटाना, सुल्तान जांगड़ा, महासचिव राजपाल कड़वासरा, सुशील रोढ़ा, सचिव प्रदीप टाला व रामकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय देवावास, बापोड़ा मंड़ल के उपाध्यक्ष दलीप कुशुंभी, जिला सचिव ईश्वर आलमपुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेद नुनाच, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोमी पंडित, बिजेंद्र पायल, मांगेराम मिरान, बाबूलाल तोशाम, ताराचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed