फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसडीएम ने पौधे के सरंक्षण पर दिया बल

एसडीएम ने पौधे के सरंक्षण पर दिया बल

Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पौधे के सरंक्षण पर दिया बल
एसडीएम ने पौधों के संरक्षण पर दिया बल
विज्ञापन

लोहारू। गांवों में पंचायती जमीन और निजी भूमि पर अधिक से अधिक पेड़ र्इंटों के गमले बनाकर लगाए जाएं। इससे गांव की सुंदरता बढ़ेगी और पौधों की रखवाली भी सही तरीके से हो सकेगी। यह बात एसडीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय परिसर में कही। वे खंड के गांवों के सरपंचों, नंबरदारों, ग्राम सचिवों, पटवारियों ओर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रेतीले इलाके में गिरते भूजल स्तर को रोकने और पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए इस साल नए तरीके से पौधारोपण कराया जाना है। इसके तहत सभी पेड़ों को गमलों में लगाया जाएगा। उनमें खाद-पानी का जिम्मा निजी स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को उपमंडल के गांव खरकड़ी, मनफरा, बुढेड़ा, बिठण, लाडावास और अमीरवास में पौधारोपण के साथ ही जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बिजली, पानी और राजस्व की समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाएगा। इस मौके पर उपतहसीलदार आत्मप्रकाश, चेयरमैन नंदलाल मतानी, रविंद्र सांगवान, वरुण सिवाच, जगदीश बुढेड़ा, महीपाल बिठण, इंस्पेक्टर पवन कुमार, कानूनगो अमृत सिंह, रमेश सिंघानी, अनील मेचू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed