{"_id":"5f021f028ebc3e42f66d7fe9","slug":"1881-farmers-get-tubewell-conection-soon-bhiwani-news-rtk5626685128","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल का इंतजार खत्म, सर्कल में 1881 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल का इंतजार खत्म, सर्कल में 1881 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। खेत में ट्यूबवेल लगवाने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए निगम ने बड़ी राहत दी है। पिछले साढ़े छह साल से ट्यूबवेल लगवाने का इंतजार कर रहे 1881 किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। भिवानी सर्कल में 1993 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निगम के खाते में ऑनलाइन एस्टीमेट की राशि जमा कराई थी। फिलहाल सर्कल के 323 किसानों को अभी भी ट्यूबवेल कनेक्शन का इंतजार हैं, इसमें सबसे अधिक 207 किसान तोशाम के हैं, जिन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन से अभी तक वंचित रहना पड़ा है। हालांकि निगम प्रबंधन अगले सप्ताह इन्हें भी कनेक्शन जारी करने की रणनीति बना रहा है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन के समक्ष जनवरी 2014 से दिसंबर 2019 तक करीब सात हजार 600 किसानों ने ट्यूबवेल के लिए आवेदन किए थे। इसके बाद सरकार द्वारा किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाने की घोषणा कर दी थी और एस्टीमेट और मोटर की ऑनलाइन राशि जमा कराने के निर्देश दिए थे। निगम सर्कल में आने वाले भिवानी और चरखी दादरी के 1993 किसानों ने ऑनलाइन मोटर के पैसे जमा करा दिए।
अगर बात बाकी बचे 323 ट्यूबवेल कनेक्शनों में तोशाम के अकेले 207 किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक कनेक्शन जारी नहीं हुए हैं। ट्यूबवेल के अभाव में हर साल किसानों की खेत में खड़ी फसल भी सूख रही है। इसी के चलते किसान लंबे अर्से से खेत में ट्यूबवेल लगवाने की राह ताक रहे हैं।
विज्ञापन
डिवीजन राशि जमा कराने वाले बकाया कनेक्शन
सब डिवीजन नंबर दो भिवानी 122 24
तोशाम सब डिवीजन एक 509 207
तोशाम सब डिविजन दो 117 49
बवानीखेड़ा सब डिविजन 08 00
जुई सब डिविजन 253 15
बहल सब डिविजन 271 18
ढिगावा जाटान 184 04
लोहारू सब डिविजन 105 01
सिवानी सब डिविजन 85 01
सिटी दादरी सब डिविजन 48 01
सब डिविजन दादरी 27 02
झोझूकलां सब डिविजन 36 01
अटेलाकलां सब डिविजन 111 00
सांजरवास सब डिविजन 05 00
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के लिए पूरी तरह से गंभीरता से काम कर रहा है। निगम प्रबंधन की ओर से मिली हिदायतों के अनुसार जिन किसानों ने मोटरें और लाइन एस्टीमेट कोस्ट जमा करा दी हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। बाकी बचे हुए कनेक्शनों की राशि जमा कराने पर उन्हें भी रिलीज कर इनके वर्कऑर्डर किए जाएंगे। -राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक भिवानी सर्कल।