{"_id":"5bf30e39bdec2269317ca2a6","slug":"181542655545-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 के शराब ठेकों पर स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, सेंपल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 के शराब ठेकों पर स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, सेंपल सील
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनाजमंडी ओवरब्रिज के पास दो ठेकों पर छापेमारी कर शराबों के सैंपल सील किए। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम ने शराब में नशीली दवाइयों और इंजेक्शन की मिलावट की जांच के लिए अभियान चलाया।
मुख्यालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर मिलावटी शराब की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिसमें बताया गया कि कुछ जगह शराब में लोग नशीली दवाइयां और नशीले इंजेक्शन की मिलावट कर रहे है। जिसके बाद डिप्टी सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने टीम ने लोहारू रोड अनाजमंडी के सामने स्थित शराब ठेकों पर छापेमारी कर जांच की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी से शराब ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। शराब ठेकेदारों ने बताया कि वे तो ब्रांडेड कंपनियों की शराब बेचते है और उनका सारा रिकार्ड भी दुरुस्त है। शराब सील पैक आती है। स्वास्थ्य विभाग में सहायक राजकिशोर ने सैंपल सील किए। दोनों ठेकों से शराब के अंग्रेजी व देशी शराब के सैंपल सील किए गए। इस बारे में डिप्टी सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश है कि शराब के ठेकों पर जांच की जाए कि शराब में नशीली दवाइयां या इंजेक्शन का प्रयोग तो नहीं हो रहा है। सैंपल सील किए गए है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।