फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीबीएलयू छात्रों को मिलेगी आनलाइन डिग्री

सीबीएलयू छात्रों को मिलेगी आनलाइन डिग्री

Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीबीएलयू छात्रों को मिलेगी आनलाइन डिग्री
सीबीएलयू छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन डिग्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी (सीबीएलयू) के छात्र अब अपनी सभी सेमेस्टर की डिग्री ऑनलाइन ले सकेंगे। इसके लिए छात्र अपना रजिस्ट्रे्शन नंबर, मोबाइल नंबर व जन्म तिथि की सहायता से डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इस फैसले से छात्रों को सहूलियत के साथ-साथ यूनिवर्सिटी का पैसा बचेगा। कॉलेज से छात्रों को केवल अंतिम वर्ष की डिग्री प्राप्त होगी और पांचवें सेमेस्टर तक छात्र ऑनलाइन डिग्री प्राप्त की जा सकती है। डिग्री गुम होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जब चाहेंगे, अपने ऑनलाइन अकाउंट से डिग्री ले सकेंगे। इस समय एक डिग्री पर यूनिवर्सिटी को 20 से 65 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हर सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी को लाखों रुपये की बचत होगी। कॉलेज के छात्रों को दी जाने वाली डिग्री पूरी तरह से पेपर लैस होगी छात्र किसी जगह अपनी डिग्री देख सकते है और जरूरत पडने पर उपयोग में ला सकते हैं।
--
25 हजार छात्रों को होगा लाभ
छात्रों के पेपर होने के बाद डिग्री का देने का समय दिया जाता है लेकिन कई छात्र डिपार्टमेंट से डिग्री लेकर नहीं जाते और समय बीतने के बाद आफिस में आकर डिग्री की मांग करते है। ऑनलाइन होने से 25 हजार छात्रों को इससे लाभ होगा और आफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

--
सीबीएलयू में सभी छात्रों को अब पांच सेमेस्टर तक की डिग्री आनलाइन होगी। इससे छात्रों को भी लाभ मिलेगा और कर्मचारियों को भी काफी सहायता मिलेगी। यह पूरी तरह से पेपर लैस होगी बच्चों को ऑफि सों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजकुमार मित्तल कुलपति सीबीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed