{"_id":"5a1b09b34f1c1baf678be125","slug":"181511721395-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चे पुरस्कृत
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिकोत्सव में मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
लोहारू। ढिगावा के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 33 वें वार्षिकोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत चौटाला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वार्षिकोत्सव से ही विद्यालय की शिक्षा और संस्कारों की जानकारी होती है। जैसे कि आज आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव के द्वारा देखी गई है। संस्था के संस्थापक प्रताप सिंह आर्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वजीर मान ने सभी का स्वागत और धन्यवाद किया।
प्रबंधन कमेटी के सदस्य महेंद्र मान ने बताया कि वार्षिकोत्सव की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को जिला प्रधान नरेश द्वारका, पूर्व सरपंच नरेश सिंघला, जयवीर मान ने अपने विचार रखे। एनसीसी एएनओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड आफॅ आनर दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश गौरा, उपप्राचार्य राजबीर दहिया, सुनील लांबा, श्योराण खाप चौरासी के प्रधान रामस्वरूप सिधनवा, सज्जन बलाली, सरपंच सुरेन्द्र राठी आदि मौजूद रहे।