{"_id":"59dd15334f1c1bcf538b6a18","slug":"181507661107-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: भिवानी को मिले 50 डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: भिवानी को मिले 50 डाक्टर
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। लगभग दो दशक से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में अब डाक्टरों की कमी नहीं रहेगी। चिकित्सकों की नई भर्ती में भिवानी जिले को सरकार ने खास तव्वजो देते हुए 50 डाक्टर दिए हैं। इनमें से डेढ़ दर्जन चिकित्सक स्पेशलिस्ट हैं। सरकार ने नई भर्ती किए गए चिकित्सकों की लिस्ट में ही प्रस्तावित पोस्टिंग स्टेशन जारी किया है। चरखी दादरी को 16 डाक्टर मिलेंगे।
अब मरीजों को चिकित्सकों की कमी की वजह से शायद परेशान नहीं हो पड़ेगा। प्रदेश में भर्ती किए गए साढ़े पांच सौ चिकित्सकों की लिस्ट कल शाम जारी की गई। लिस्ट में 50 चिकित्सकों को भिवानी जिला अलॉट किया गया है। नवनियुक्त चिकित्सकों में से डेड़ दर्ज से ज्यादा स्पेशलिस्ट हैं। इनमें गायनी, स्किन, ईएनटी, मेडिसिन, पैथालॉजिस्ट, माइक्रोबाइलॉजिस्ट, नेत्र, मनोचिकित्सक, बेहोशी आदि मुख्य हैं। ज्यादातर नए चिकित्सकों की तैनाती जिला अस्पताल में हुई है। लेकिन, बवानीखेड़ा, सिवानी, तोशाम के अस्पतालों के अलावा जिले के सीएचसी व पीएचसी में भी नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। 50 के अलावा एक चिकित्सक को जिला जेल में भी नियुक्ति मिली है।
उल्लेखनीय है कि जिले को करीब 65 चिकित्सकों की जरूरत थी, लेकिन इस वक्त बमुश्किल दो दर्जन चिकित्सकों से काम चल रहा है। इनमें से कई लंबे अवकाश पर चल रहे हैं। स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तो भारी कमी है।
विज्ञापन
एमडी फोरेंसिक की तैनाती
जिला अस्पताल में एमडी फोरेंसिक की भी तैनाती हुई है। अब पोस्टमार्टम एमडी फोरेंसिक चिकित्सक की देखरेख में होंगे। पिछले 30-35 वर्षों में संभवतया यह पहला मौका है, जब जिला अस्पताल में एमडी फोरेंसिक की तैनाती होगी। स्किन, मनोचिकित्सक, ईएनटी आदि स्पेशलिस्ट की लंबे अरसे के बाद नियुक्ति होगी।
नई भर्ती में भिवानी और चरखी दादरी जिले को 67 नए चिकित्सक मिले हैं। इनमें कई स्पेशलिस्ट डाक्टर हैं। चरखी दादरी में 16 नए डाक्टर तैनात होंगे। नई भर्ती में सरकार ने भिवानी को प्राथमिकता दी है। यह खुशी की बात है कि जिले में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक होंगे और लोगों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
- डा. आरएस पूनिया, सीएमओ