{"_id":"5984704a4f1c1bf9248b4b92","slug":"181501851722-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आश्वासन के बाद उठाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आश्वासन के बाद उठाया धरना
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 05
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
अदालत परिसर में पेशी पर आए कालोद निवासी शेरसिंह की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार से चल रहा धरना शुक्रवार को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के आश्वासन के बाद उठा लिया गया है।
गत 18 मई को शेरसिंह की जिला कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया था। इनमें से चार लोगों को ही गिरफ्तार किया था। अन्य 13 लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेरसिंह की पत्नी शकुंतला, ओमप्रकाश और सुनील ने लघु परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। शेरसिंह के भतीजे विजय ने बताया कि शुक्रवार को एसपी को मांग पत्र दिया। एसपी ने उनकी सभी मांगों को मानकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगें थी कि हत्यारापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, केस की जांच जिले से बाहर हो और शस्त्र लाइसेंस तुरंत दिया जाए। एसपी ने सभी मांगों को माननेे का आश्वासन दिया है। इसके बाद धरना समाप्त किया गया है।