{"_id":"63ee6e437357d0127a0b11fa","slug":"18-service-stations-running-amidst-dense-population-notice-to-10-animal-dairy-operators-bhiwani-news-c-21-1-57594-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: घनी आबादी के बीच चल रहे 18 सर्विस स्टेशन, 10 पशु डेयरी संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: घनी आबादी के बीच चल रहे 18 सर्विस स्टेशन, 10 पशु डेयरी संचालकों को नोटिस
Thu, 16 Feb 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
महम रोड पर वाशिंग स्टेशन पर वाहन साफ करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर की घनी आबादी के बीच चल रहे 18 सर्विस स्टेशन और 10 पशु डेयरी संचालकों को जनस्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है। ये नोटिस शहर की सीवरेज जाम किए जाने के बाद दिए गए हैं, क्योंकि सर्विस स्टेशन और पशु डेयरियों के सीधे कनेक्शन बिना अनुमति के मुख्य सीवर लाइन में किए गए हैं। इनकी वजह से मुख्य सीवर लाइन में ही सीधा पशु डेयरियों का गोबर भी पहुंच रहा है।
शहर में नालियों पर जाली नहीं होने के कारण पॉलिथीन, घरेलू कचरा भी सीवर लाइन में चला जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग ने अब सर्विस स्टेशनों और पशु डेयरी संचालकों को दूसरा शाॅर्ट नोटिस देने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही अवैध कनेक्शन काटने की भी तैयारी की है।
भिवानी शहर में नगर परिषद अधिकारियों की नाक तले 250 से अधिक पशु डेयरी गली मोहल्लों में चल रही हैं। घनी आबादी से घिरी इन पशु डेयरियों में न तो यहां पशु डेयरी चलाने का कोई लाइसेंस है न ही इससे निकलने वाली गंदगी का निस्तारण का कोई मानक। ऐसे में इन पशु डेयरियों से निकलने वाला गोबर सीधे मुख्य सीवर लाइन में पहुंच रहा है। इन पशु डेयरियों में गंदे पानी की निकासी व पशुओं के मल को एकत्रित करने के लिए अलग से चेंबर बनाए जाने के निर्देश भी जनस्वास्थ्य विभाग दे चुका है, लेकिन इस पर भी अभी तक कोई अमल नहीं हुआ है। इससे दो कदम आगे शहर में धड़ल्ले से सर्विस स्टेशन भी चल रहे हैं, जिन्हें चलाने के लिए न तो कोई मानक पूरे हो रहे हैं न ही कोई लाइसेंस है। ये भी शहर के सीवर जाम की वजह बने हैं।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के 18 सर्विस स्टेशन संचालकों को भी नोटिस दिए हैं, जिनके मुख्य सीवर लाइन में पानी निकासी के कनेक्शन किए गए हैं, जबकि यहां पर अवैध रूप से पानी के कनेक्शन भी मिले हैं। इसी तरह 10 से अधिक पशु डेयरी संचालक भी नियमों को ताक पर रखकर अपने गंदे पानी की निकासी व पशुओं के मल को सीधे सीवर लाइन में डाल रहे हैं। इन्हें भी एक सप्ताह का नोटिस दिया गया। इस नोटिस की अवधि भी समाप्त होने को है, जिसके बाद अब तीन दिन का शाॅर्ट नोटिस दिया है। जिसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग अब सीधे अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई कर उन्हें काट देगा।
शहर की इन कॉलोनियों में अधिक परेशानी
शहर के दिनोद गेट, हालुवास गेट, बैंक कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, सेक्टर 13 और 23 के रिहायशी इलाका, राजीव कॉलोनी, ढाणा रोड, कोंट रोड लक्ष्मी नगर, खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र, जगत कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, फैन्सी चौक क्षेत्र इलाके के अलावा पुराने शहर की कई रिहायशी कॉलोनियों में अवैध पशु डेयरी चल रही हैं। इन इलाकों के अलावा सरकुलर रोड पर सर्विस स्टेशन हैं, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है।
हमने शहर में चल रही पशु डेयरी संचालकों के साथ सर्विस स्टेशन मालिकों को सप्ताह भर का पहला नोटिस दिया था। इसके बाद तीन दिन का दूसरा नोटिस भी जल्द दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी उन्होंने मुख्य सीवर लाइन से अपने अवैध पानी निकासी के कनेक्शन नहीं हटाए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील कुमार रंगा कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
नगर परिषद द्वारा फिलहाल शहरी दायरे में चल रही पशु डेयरी व सर्विस स्टेशनों को लेकर कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की है। नगर परिषद से पशु डेयरी संचालकों को कोई नोटिस भी नहीं दिए गए हैं। अगर कोई प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो फिर कार्रवाई भी कराएंगे।
-अशोक कुमार दांगी, सचिव नगर परिषद भिवानी।