फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   18 sarpanch and 2237 panch elected unopposed in the district

जिला परिषद की 22, पंचायत समिति की 144 सीटों पर 30 को होगा जनमत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
18 sarpanch and 2237 panch elected unopposed in the district
भिवानी। पंचायती चुनाव के तहत जिले में 30 अक्तूबर को जिला परिषद की 22 सीटों व पंचायत समिति की 144 सीटों और दो नवंबर को 312 ग्राम पंचायतों के सरपंचों व पंचों के लिए चुनाव होगा। जिले में ग्राम पंचायतों के पंचों के 3211 पद है। वहीं जिले की 312 ग्राम पंचायतों में 18 सरपंच व 2237 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि भिवानी में जिला परिषद के 22 वार्ड हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 10 और महिलाओं से अलग 12 वार्ड आरक्षित हैं। जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए 143 पुरुष व 99 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिले में सात पंचायत समिति हैं, जिनमें से बवानीखेड़ा पंचायत समिति में 23 वार्ड, बहल में 13 वार्ड, भिवानी में 30 वार्ड, कैरू, लोहारू व सिवानी में 16-16 वार्ड तथा तोशाम में 30 वार्ड हैं। बवानीखेड़ा पंचायत समिति के चुनाव में 52 पुरुष व 40 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बहल पंचायत समिति के चुनाव में 41 पुरुष व 20 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भिवानी पंचायत समिति के चुनाव में 98 पुरुष व 72 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 170 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कैरू पंचायत समिति के चुनाव में 44 पुरुष व 29 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लोहारू पंचायत समिति के चुनाव में 50 पुरुष व 30 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सिवानी पंचायत समिति के चुनाव में 31 पुरुष व 23 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तोशाम पंचायत समिति के चुनाव में 76 पुरुष व 46 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 112 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में 312 ग्राम पंचायतों में से 33 ग्राम पंचायत बवानीखेड़ा में, 29 ग्राम पंचायत बहल में, 76 ग्राम पंचायत भिवानी में, 35 ग्राम पंचायत कैरू में, 45 ग्राम पंचायत लोहारू में, 37 ग्राम पंचायत सिवानी, 55 ग्राम पंचायत तोशाम में हैं। जिले की 312 ग्राम पंचायतों में 18 सरपंच व 2237 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब दो नवंबर को 294 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्राम पंचायतों के 874 वार्डों के पंचों के लिए चुनाव होगा। 100 वार्डों में पंच सदस्य के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए इन्हें रिक्त छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed