फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   18 oxigen cylinder capture, district administration, people

18 ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए

Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
18 oxigen cylinder capture, district administration, people
लोहारू। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के वर्तमान हालातों के मद्देनजर ऑक्सीजन सिलिंडर का नॉन-मेडिकल कार्याें में प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके तहत बुधवार को टीम गठित कर जांच की गई। लोहारू शहर में नॉन-मेडिकल कार्याें में प्रयोग किए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर को मेडिकल कार्य के लिए प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए शहर से 18 आक्सीजन सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थाें, दवाइयों व दैनिक उपभोग की वस्तुओं आदि की कोई कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। जिलाधीश द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए जिले में धारा 144 लगाई गई ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने को सुरक्षित रखते हुए दूसरे को भी स्वस्थ रहने में सहयोग दे। प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय मास्क के प्रयोग के साथ दो गज की दूरी का भी पालन करना चाहिए। खांसी, जुकाम व बुखार होने पर तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए। टीम में एसएमओ डॉ. गौरव चतुर्वेदी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed