{"_id":"5c0ac05dbdec2241c9370d90","slug":"171544208477-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारियों से मारपीट मामले में आरोप की पत्नी ने करवाई अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारियों से मारपीट मामले में आरोप की पत्नी ने करवाई अग्रिम जमानत
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। एसबीआई से 49 लाख रुपये का लोन लेकर नहीं चुकाने पर घर पहुंचे बैंक अधिकारियों की टीम को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में आरोपी की पत्नी ने अग्रिम जमानत ले ली है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उसे जमानत भी मिल चुकी है।
उल्लेखनीय है कि बैंक कॉलोनी निवासी रोशनलाल ने ऑटो गिप इंटरनेशनल फ्रेम नाम से बनाई कंपनी पर एसबीआई बैंक द्वारा 49 लाख रुपये का लोन कराया था। लेकिन समय अवधि के दौरान लोन राशि की अदायगी नहीं किए जाने पर खाता एनपीए हो गया। बैंक ने बार-बार नोटिस भेजे मगर लोन नहीं चुकाया गया। नौ जुलाई को एसबीआई की बहादुरगढ़ शाखा की असिस्टेंट जनरल मैनेजर सरिका तलवार और बहादुरगढ़ शाखा के मैनेजर देवेंद्र सिंह बैंक कॉलोनी स्थित रोशनलाल के मकान पर पहुंचे। आरोप है कि रोशन लाल और परिजनों ने बैंक अधिकारियों को घर के अंदर बंधक बनाकर मारपीट की और अपशब्द कहे। जब मामला बढ़ गया और आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो बैंक अधिकारी किसी तरह वहां से निकले और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत पर रोशन लाल और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी रोशन लाल को पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया और दो दिन बाद उसे जमानत मिल गई। अब मामले में उसकी पत्नी ममता ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। मामले में जैन चौक चौकी से जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि ममता पुलिस जांच में भी शामिल हुई है।