{"_id":"5bf5b05bbdec22342b7fac46","slug":"171542828123-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से सुधरेगी सेक्टर की सड़क और गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से सुधरेगी सेक्टर की सड़क और गलियां
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर 13 की खस्ताहाल सड़क और गलियों से परेशान सेक्टर वासियों की यह समस्या अब हल होने वाली है। नौ करोड़ की राशि से सेक्टर की सड़कों और गलियों को कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा पांच करोड़ से शहर की गलियां बनेंगी। शहरी निकाय निदेशालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।
सेक्टर 13 की सड़के और गलियां वर्षों से बदहाल है। सेक्टर वासियों ने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी इस समस्या को उठाया। अब सेक्टरों की जिम्मेदारी नगर परिषद के तहत हैतो नप ने भी प्लान तैयार किया। अब पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ के प्रयासों के चलते शहरी निकाय निदेशालय ने इनके जीर्णोद्धार की मंजूरी दे दी है। नौ करोड़ की लागत से इन्हें बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा पांच करोड़ की राशि शहर की गलियों के लिए मंजूर हुई है। शहर में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए भी 10 ऑटो खरीदने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा नगर परिषद को एक जेसीबी खरीदने की मंजूरी मिली है।
नगर परिषद के सचिव राजेश महता ने बताया कि सेक्टर की गलियों के लिए नौ करोड़ की राशि और शहर की गलियों के लिए पांच करोड़ की राशि की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।