{"_id":"5ac1363c4f1c1bb5618b4dd5","slug":"171522611772-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग छात्राओं ने 14वें भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग छात्राओं ने 14वें भी दिया धरना
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग छात्राओं ने 14वें भी दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
एएनएम व जीएनएम छात्र संघर्ष समिति स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 14 वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखा। छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता विकास व मनीषा ने की और संचालन सविता ने किया। छात्राओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार उनकी परीक्षाएं आयोजित करवाए, उनकी जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उन के नतीजे घोषित किए जाएं व नर्सिंग कोर्स के लिए स्थाई बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अगर कोई समाधान नहीं करती है तो वे 10 अप्रैल को करनाल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगी और अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगी। इस दौरान अंजू, शीतल, लक्ष्मी, सपना, ऊषा, कोमल, रोजी, अनु, रितु, ज्योति, पूनम, क्रान्ति, बिमला आदि मौजूद रहे।