{"_id":"59ac50dc4f1c1b51738b505b","slug":"171504465116-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू के दो अध्यापकों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू के दो अध्यापकों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के तीन शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार
लोहारू। शिक्षक दिवस पर जिले के तीन शिक्षकों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्य पुरस्कार के लिए लोहारू खंड के दो तथा भिवानी खंड से एक शिक्षक को चुना गया है। रविवार दोपहर को जानकारी मिलने पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की लोहारू इकाई ने खुशी मनाई।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की लोहारू इकाई के अध्यक्ष सत्यवान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 5 सितंबर को राज्य पुरस्कार के लिए इस प्रकार के चुनिंदा अध्यापकों का चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 29 अध्यापकों का चयन किया गया जिसमें से भिवानी जिले से तीन तथा चरखी दादरी जिले से एक अध्यापक शामिल हैं। अकेले लोहारू खंड से यह पुरस्कार पाने वाले 2 अध्यापक हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को घोषित राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक सतीश मेचु और मास्टर मनोज लोहारू खंड से हैं और हिंदी अध्यापक रविंद्र कुमार भिवानी खंड से है जबकि मास्टर रविंद्र नौरंगाबास चरखी दादरी खंड से है। उन्होंने बताया कि सभी अध्यापकों को 5 सितंबर को महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी पंचकूला में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
लोहारू खंड के अध्यापक सतीश मेचु तथा मास्टर मनोज कुमार का चयन राज्य पुरस्कार के लिए होने पर खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सचिव योगेंद्र, कोषाध्यक्ष महेंद्र मान, वरिष्ठ उप प्रधान नीलम, प्रवक्ता संजय सैनी, मास्टर मदन, प्रवक्ता अनिल श्योराण, प्रवक्ता राजीव वत्स, जयवीर मान, सुरेश भारद्वाज, मास्टर कंवर भान, सुनील कुमार आदि ने दोनों को बधाई दी है।