फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फिनलैंड रवाना होने से पहले जोगीवाला अखाड़ा पहुंचे पहलवान मोहित

फिनलैंड रवाना होने से पहले जोगीवाला अखाड़ा पहुंचे पहलवान मोहित

Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
फिनलैंड रवाना होने से पहले जोगीवाला अखाड़ा पहुंचे पहलवान मोहित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चुने गए गांव बामला के मोहित ग्रेवाल रविवार को जोगीवाला अखाड़ा पहुंचे और महंत वेदनाथ महाराज से आशीर्वाद लिया। यह चैंपियनशिप आगामी 30 जुलाई से दो अगस्त तक होगी।
शहर के जोगीवाला अखाड़ा के इस पहलवान का चयन 13 जुलाई को सोनीपत के गांव बहालगढ़ में आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में हुआ है। जोगीवाला शिव मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि मोहित से उन्हें बहुत उम्मीद है। मोहित के कोच सुरेश ग्रेवाल ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि मोहित ग्रेवाल अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए फीनलैंड में होने वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतेगा। मोहित ग्रेवाल ने 120 किलो भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल कर फिनलैंड के लिए अपना टिकट पक्का किया है। वर्ष 2015 में सब जूनियन नेशनल चैंपियन, 2016 में स्कूल नेशनल चैंपियन और इसी साल वर्ल्ड स्कूल गेम्स चैंपियनशिप में वह स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। मोहित के ताऊ राजपाल पहलवान सेना से सेवानिवृत्त हैं। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर : जिला ताईक्वांडो संघ भिवानी की 12वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को बाल भवन पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ भिवानी ब्लाक समिति की चेयरपर्सन के पति नरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की सचिव पूनम पंवार ने की। विशिष्ट अतिथि विनोद शर्मा, कुलदीप सिंह, अशोक भाटी, संदीप पंघाल, सुभाष वर्मा, सोनू खन्नगवाल, नृत्य निदेशक पवन कौशिक, रोबिन सिंह, रोहित वर्मा, पूजा खन्ना, डा. सुरेंद्र भारद्वाज, रवि मोहन थे। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी पवन कौशिक ने किया। जिला ताईक्वांडो संघ भिवानी के महासचिव कुलदीप ने बताया कि भिवानी के लड़के और लड़कियों के वर्ग में 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पहले इन खिलाड़ियों के लिए 15 दिवसीय कार्यशाला भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed