फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जनसंख्या के साथ बढ़ रही हैं समस्याएं : डॉ. शांडिल्य

जनसंख्या के साथ बढ़ रही हैं समस्याएं : डॉ. शांडिल्य

Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या के साथ बढ़ रही हैं समस्याएं : डॉ. शांडिल्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। विश्व जनसंख्या दिवस पर नर्सिंग छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को परिवार नियोजन अपनाने का संदेश दिया। जागरूकता कार्यक्रम में लगातार बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई गई। इस दौरान कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि जनसंख्या के साथ समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
सामान्य अस्पताल परिसर के पार्क में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर हुए कार्यक्रम में कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर ने की। बताया गया कि जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाएगा। कार्यक्रम में डॉ. शांडिल्य ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के साथ समस्याएं भी बढ़ रही हैं। शहरीकरण बढ़ने का मुख्य कारण जनसंख्या बढ़ना भी है। जनसंख्या के साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ रही है। उप सिविल सर्जन डॉ. बरबर ने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए जागरूकता जरूरी है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि आज पूरे जिले में जन-जागरूकता के बारे में रैली, पोस्टर और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. दिव्यकीर्ति ने बताया कि फिलहाल चीन की आबादी 1.41 अरब है और भारत की आबादी 1.34 अरब है। इस आंकड़े को देखते हुए लगता है कि 2024 तक भारज की आबादी चीन की आबादी से ज्यादा हो जाएगी। कार्यक्रम में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के विषय पर नर्सिंग कॉलेज की छात्रा अन्नु, वंशिका, पूजा, निशा ने कविताएं पेश कीं। शानदार प्रस्तुति पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद छात्रओं ने जागरूकता रैली निकाली। चेतना रैली को उप सिविल सर्जन डॉ. बरबर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन कृष्ण कुमार, डॉ. अनीता गुलिया, डॉ. सुमन विश्वकर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. यतीन गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed