फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मेरिट लिस्ट की खामियों पर बिफरे छात्र, यूनिवर्सिटी और कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

मेरिट लिस्ट की खामियों पर बिफरे छात्र, यूनिवर्सिटी और कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट की खामियों पर बिफरे छात्र, यूनिवर्सिटी और कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
कट ऑफ लिस्ट की खामियों और विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों पर बिफरे इनसो कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया। करीब दो घंटे तक गेट बंद रखकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसएचओ सिटी के साथ छात्र नेताओं की तीखी नोंक-झोंक हुई। बाद में कॉलेज प्रिंसिपल के समझाने पर छात्र माने। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
कट आफ लिस्ट को खामियों के कारण लगातार बदला जा रहा है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इससे बिफरे इनसो कार्यकर्ताओं ने सुबह इनसो नेता मंदीप सूई के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी और कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट को बंद रखा और नारेबाजी कर रोष जताया। सूचना पर एसएचओ सिटी बिक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसएचओ और छात्र नेता मंदीप के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। बाद में कॉलेज प्रिंसिपल सतबीर सिंह छात्रों के बीच पहुंचे और जल्द ही मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए और गेट खोला।
विज्ञापन

छात्र नेता मनदीप सुई ने मांग की कि कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। जिन विद्यार्थियों के दो से अधिक विषयों में री-अपीयर है, उन्हें भी दाखिला दिया जाए। बारहवीं के बाद दो साल से अधिक गैप वाले छात्रों को दाखिला दिया जाए। सरकार यदि छात्र विरोध इन नीतियों को वापस नहीं लेती तो इनसो बड़ा आंदोलन करेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों में लगाई जाने वाली कट ऑफ लिस्ट में खामियां हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। वीरवार शाम चार बजे तीसरी कट आफ लिस्ट लगाई गई थी। इसमें अनेक खामियां थीं। इस मौके पर मनजीत रासीवासिया, नितिज ग्रेवाल, बिन्नू बामला, नवीन चौधरी, अनुज दुर्जनपुर, राकेश बड़सी, नवीन ओला, विवेक, मनजीत प्रेमनगर, जीवा खेड़ी, सचिन सेशमां, योगेंद्र पराशर, अमित हरदयवाल, दीपक लांबा, तेजश, रमन सिंह, अंकुर शर्मा, संजय सैन, नीतिन सैन, नवीन, अमन भमभक, अर्जून, रींकू श्योराण, रजत, विकास राव, आशिष, संजीत, मंजीत बामला, रजत धामिया, मनदीप घणघस, विनोद, राहुल शर्मा, विकास, नवीन कंकरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed