{"_id":"66c90aef91d7c040e7021f94","slug":"15th-accused-with-a-reward-of-rs-5000-arrested-in-jaikumar-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122091-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जयकुमार हत्याकांड में पांच हजार का इनामी 15वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जयकुमार हत्याकांड में पांच हजार का इनामी 15वां आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Aug 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस।
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने विधवान निवासी जयकुमार हत्याकांड में पांच हजार रुपये का इनामी 15वां आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए द्वितीय के इंचार्ज निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि छह नवंबर 2023 की दोपहर को घंघाला गांव के समीप जयकुमार उर्फ भादर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जयकुमार के परिजनों की शिकायत पर सिवानी पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
सीआईए द्वितीय के एएसआई कृष्ण कुमार ने जयकुमार हत्या मामले में 15वां आरोपी तोशाम से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान अंकित वासी रोढा हाल ओबरा के रूप में हुई है। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयकुमार हत्या मामले में आरोपी ने रेकी करने और हमले में भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है वहीं इस केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट कर बनाया बंधक, मामला दर्ज
बवानीखेड़ा। भैणी ठाकरान में घर में घुसकर गाली-गलोच कर मारपीट करने, घसीटते हुए बंधक बनाकर फिर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भैणी ठाकरान निवासी कृष्ण ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार को रात लगभग 8 बजे वह रास्ते में अपने घर जा रहा था गांव का ही रामकुमार उसे पुरानी रंजिश के कारण बेवजह गाली गलोच करने लगा और वहा वहां से अपने घर आ गया। उसके बाद हमारे मकान में घुसकर साहिल, मूर्ति, लीला ने कस्सी के बिंडे उसके हाथ पैरों पर मारे, मूर्ति ने पैरों को चुन्नी से बांध दिया और लात-घुस्से मारे उसके बाद ये घसीटते हुए अपने घर ले गए और वहां पर अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की।
फिर कहा आज तुझे छोड़ रहे हैं। हमलावरों ने किसी को बताने पर जान से मारने। गंभीर हालात होने के कारण मेरे भाई विकार व सोमबीर बवानीखेड़ा के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां गंभीर हालत होने के चलते भिवानी सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर साहिल, मूर्ति, छोटी, लीला, आजाद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मारपीट की वीडियो भी सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।