फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गुम हुई भैंस को तलाश कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

गुम हुई भैंस को तलाश कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Jul 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
गुम हुई भैंस को तलाश कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव टिटानी के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में रविवार शाम पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव केहरपुरा निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश की भैंस शनिवार को गुम हो गई थी। जिसे ढूंढने के लिए वह अपनी पत्नी साहब कौर के साथ बाइक पर गया था। जब वह घर लौट रहा था। गांव टिटानी के समीप अचानक बाइक के आगे कोई पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और फिर वह सड़क पर ही दूर तक घसीटता हुआ चला गया। इस सड़क हादसे में 55 वर्षीय ओमप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी साहब कौर को गंभीर हालत में भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश पेट्रोल पंप पर काम करता था। हादसे की सूचना एक राहगीर ने ओमप्रकाश के फोन से ही उन्हें दी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और फिर घायल को अस्पताल लाया गया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी राजपाल ने शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं परिजनों के ब्यान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की।
विज्ञापन

व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
गांव मानहेरू के समीप पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मानहेरू निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुनील पैदल ही जा रहा था कि इसी दौरान किसी वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसे गंभीर रूप से जख्मी हालत में जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सदर पुलिस ने अस्पताल पहुुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed