फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पेयजल समस्या पर बिफरी महिलाएं, कर्मचारी को पेड़ से बांध पुर जलघर को जड़ा ताला

पेयजल समस्या पर बिफरी महिलाएं, कर्मचारी को पेड़ से बांध पुर जलघर को जड़ा ताला

Sun, 30 Jun 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या पर बिफरी महिलाएं, कर्मचारी को पेड़ से बांध पुर जलघर को जड़ा ताला
भिवानी। पुर गांव में पानी की समस्या से बिफरी महिलाओं ने जलघर में हंगामा किया। महिलाओं ने एक कर्मचारी को बंधक कर जलघर को ताला जड़ दिया। विरोध में नारेबाजी कर मटके भी फोड़े। ग्रामीणों ने मौके से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन भी किये मगर किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी का स्विच ऑफ मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन

पुर गांव में पिछले काफी समय से पानी की समस्या गहराई हुई है। इस समस्या से बिफरे ग्रामीण शनिवार सुबह 10 बजे गांव के जलघर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वहां मौजूद एक कर्मचारी को पेड़ से बांध दिया। वहीं जलघर को ताला जड़कर रोष जताया। टैंक दिखाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इसमें घुटने तक गाद भरी है। सिर्फ एक सप्ताह तक नहर में पानी आता है और गाद के कारण टैंकों में बहुत कम पानी भर पाता है। दोनों टैंकों की यही हालत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे तक जलघर में हंगामा किया और फिर चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं किया तो वे रोड जाम करेंगे। करीब दो घंटे तक हंगामा करने के बाद ग्रामीण घर लौट गए और पेड़ से बांधे गए कर्मचारी को भी खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच शेर सिंह दहिया, जयबीर, नरेश, प्रकाश, देवेंद्र जांगड़ा, राहुल शर्मा, संजू, जयपाल आदि ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। गांव में पानी और बिजली की समस्या बर्नी है। आज बार-बार फोन किए मगर एसडीओ, जेई ने फोन ही स्विच ऑफ कर लिए। उनकी सुनवाई के लिए कोई नहीं आया। अब मंगलवार तक का समय दिया है। समस्या का समाधान नहीं किया गया।

इतना खारा पानी सै, पशु भी ना पीवे
घरां में इतना खारा पानी आवे है, जिसने आदमी तो दूर पशु भी ना पीवे, हमने सिर्फ पानी चाहिए। यह कहना है गांव की महिलाओं का। महिला सविता, शकुंतला, बेदों ने बताया कि छह माह से खारा पानी आ रहा है। यहां से ट्यूबवेल का खारा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिस कारण एलर्जी की समस्या हो गई है। अधिकतर ग्रामीणों के पांव में एलर्जी है और सिर के बाल उड़ रहे है। बार-बार शिकायत की मगर कोई समाधान नहीं हुआ। महिला सुशीला, रानी, मोहिनी देवी, राजबाला, सुनहरी, रामगिरी, आरती, सरोज, मनीषा, मंजू, गुड्डी ने बताया कि दूर-दराज से पानी ढोना पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed