{"_id":"5d1519508ebc3e3c671b3e21","slug":"15616638043-bhiwani-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में चार दिन का पानी बचा, आज से होगी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में चार दिन का पानी बचा, आज से होगी कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गर्मी में अब पानी की कमी लोगों के लिए परेशानी बनेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के पुराना वाटर वर्क्स नंबर एक के टैंकों में चार दिन का ही पानी बचा है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक पानी की परेशानी होगी। इससे निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई में कटौती (राशनिंग) शुरू की है। पहले जहां दो घंटे तक पेयजल सप्लाई होती थी, वहां अब एक घंटे सप्लाई होगी। अलग-अलग जगह 15 मिनट से एक घंटे तक पेयजल सप्लाई में कटौती की गई है। इसके अलावा 12 ट्यूबवेल भी 24 घंटे चलाए जा रहे हैं। चार जुलाई को नहर में पानी आना प्रस्तावित है मगर यह एक-दो दिन लेट भी हो सकती है। शहर के करीब 25 प्रतिशत लोगों को यहां से पानी की सप्लाई होती है।
गर्मी हमेशा ही आमजन और जनस्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बनती है। पिछले वर्ष भी समय पर नहर नहीं आने और कम पानी आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार कुछ कॉलोनियों में पहले ही टेल तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या थी और अब नहर में पानी नहीं आने से कटौती का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा समय पुराने शहर यानी जहां जलघर नंबर एक से पानी सप्लाई होती है, वहां परेशानी ज्यादा रहेगी। इसमें शहर के लोहड़ बाजार क्षेत्र, विद्यानगर, राजीव कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, नया बाजार आदि क्षेत्र प्रभावित होगा। पुराना जलघर से करीब 18 एमएलडी तक पेयजल सप्लाई की जाती है।
यहां हुई ज्यादा कटौती
चैंबर नंबर दो पर राजीव कॉलोनी, नेता जी कॉलोनी में पहले सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक दो घंटे सप्लाई की जाती है। वहां अब साढ़े सात से पौने नौ बजे बजे सवा घंटा तक ही सप्लाई दी जाएगी। लोहड़ बाजार क्षेत्र में पहले डेढ़ घंटे तक सप्लाई दी जाती, वहीं अब एक घंटा ही सप्लाई दी जाएगी। इसी तरह अन्य कॉलोनियों की पेयजल सप्लाई में में भी 15 मिनट से एक घंटे तक की कटौती की गई है।
विज्ञापन
चैंबर नंबर दो
सुबह की सप्लाई
स्थान सप्लाई समय कुल टाइम
लोहड़ बाजार क्षेत्र 04:00 से 05:00 एक घंटा
हालु बाजार क्षेत्र 05:00 से 06:15 01:15
पुरानी जेल (पांच बुस्टर) 06:15 से 07:30 01:15
राजीव कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी 07:30 से 08:45 01:15
सेशन कॉलोनी
शाम की सप्लाई
स्थान समय कुल टाइम
कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र 04:30 से 05:30 एक घंटा
पुराना हाउसिंग बोर्ड, विजय नगर 05:30 से 07:00 01:30
जगत कॉलोनी
नई जेल(एक दिन छोड़कर) 07:00 से 08:00 01 घंटा
घंटाघर टंकी, गुगा मेडी, नया बाजार 08:00 से 09:00 01 घंटा
टैंकों में रॉ वॉटर कम होने के कारण पेयजल सप्लाई में कटौती की गई है। इसके लिए नया पेयजल सप्लाई शेड्यूल जारी किया गया है। आमजन से अपील है कि वे पेयजल को व्यर्थ न बहाएं। जरूरत के अनुसार ही प्रयोग करें।
कपिल श्येाराण, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग