{"_id":"5c744955bdec2211ac1afe4c","slug":"151551124821-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन पंजीकरण पर भड़के निर्माण मजदूर, लघु सचिवालय परिसर के बाहर डाला पडाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन पंजीकरण पर भड़के निर्माण मजदूर, लघु सचिवालय परिसर के बाहर डाला पडाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भवन निर्माण मजदूर कारीगरों के ऑनलाइन पंजीकरण करने पर भड़के मजदूरों ने सोमवार को शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और फिर लघु सचिवालय परिसर के बाहर पड़ाव डाल। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय परिसर से उपायुक्त की गाड़ी को भी बाहर आने के लिए रास्ता नहीं दिया। डीसी चालक को मजबूरन अपनी गाड़ी पिछले दरवाजे से लेकर जानी पड़ी।
ऑफ लाइन पंजीकरण की मांग को लेकर भवन निर्माण कामगार मजदूर आंदोलन कर रहे हैं, मगर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में सैकड़ों मजदूरों के पंजीकरण रद्द करने से उनमे रोष है। सोमवार को भवन निर्माण मजदूरों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र भेजा। अखिल भारतीय निर्माण मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 24 दिसंबर को 427 सुविधाएं ऑनलाइन करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते निर्माण मजदूरों के बोर्ड ने भी 26 दिसंबर पंजीकरण, नवीनीकरण, सुविधा फार्मों के कार्यों को बिना तैयारियों के ऑनलाइन करने का निर्णय ले लिया। जिसके बाद से पिछले दो माह से निर्माण मजदूर कारीगर भटक रहे हैं।
यूनियन नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार व अधिकारी मजदूरों के पंजीकरण की बजाए पहले से पंजीकृत मजदूरों के पंजीकरण को रद्द कर रहे हैं। पिछले 8 माह से निर्माण मजदूर कारीगरों के 10 हजार से ज्यादा सुविधा फार्म जमा होने के बावजूद सुविधा राशि खातों में नहीं डाली जा रही है और न ही नए निर्माण मजदूर कारीगरों के पंजीकरण किए जा रहा हैं। रोष प्रदर्शन को सीटू जिला प्रधान कामरेड ओमप्रकाश, राममेहर सिंह, सुमेर सिंह धारनी, नफे सिंह मिताथल, संजय बलियाली, अशोक सिवाडा, कुलदीप बडवा, सतबीर मतानी, जय भगवान रावलधी, सुरेन्द्र आदमपुर, सदीक डाडम, राजबीर सांगवन, व पुष्पा देवी आदि ने भी सम्बोधित किया।