फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कर्मचारियों की हड़ताल: प्राइवेट बस दौड़ाई तो गिरी छात्रा, कंडक्टर से उलझे छात्र, हुई तीखी नोंक-झोंक

कर्मचारियों की हड़ताल: प्राइवेट बस दौड़ाई तो गिरी छात्रा, कंडक्टर से उलझे छात्र, हुई तीखी नोंक-झोंक

Sat, 03 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल: प्राइवेट बस दौड़ाई तो गिरी छात्रा, कंडक्टर से उलझे छात्र, हुई तीखी नोंक-झोंक

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण प्राइवेट बसों की मनमानी आम लोगों के साथ विद्यार्थियों पर भारी साबित हो रही हैं। शुक्रवार को प्राइवेट खरक गांव के बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक की लापरवाही से बस पर चलते समय एक छात्रा गिर गई। जिससे गुस्साए बस में बैठे विद्यार्थियों और चालक में जमकर कहासुनी हुई। वहीं चालक द्वारा बस नहीं रोकने पर कुछ विद्यार्थी बस में लटक कर अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हुए। गुस्साए विद्यार्थियों ने डीआई को शिकायत दी है।
केस 01: म्हारी बस, म्हारी मर्जी, किते रोका
खरक गांव में बस रुकने पर जैसे ही गांव की छात्रा गीतू बस में चढ़ने लगी तो चालक ने बस आगे बढ़ी दी। जिससे वह गिरकर घायल हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। छात्रा के गिरने के बाद विद्यार्थियों और कंडक्टर में हुई तीखी बहस पर कंडक्टर बोला म्हारी बस म्हारी मर्जी किते रोका। म्हारी बस में ना चढ़ा करों। बस में चढ़ोगे तो रास्तै में उतारांगे। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। छात्रा गीतू, किरण, राखी, ललिता, शशि, चंचल ने बताया कि वे प्रतिदिन गांव से राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में आती है। प्राइवेट बस वाले बैठाते नहीं और जबरदस्ती बैठ भी जाए तो टिकट के लिए किराया वसूलते है।
विज्ञापन

दोनों मुख्य गेट बंद कर दौड़ाई बस, हुई नोक-झोंक
सुबह 08:17 बजे हिसार के लिए स्टैंड से रवाना हुई बस के परिचालक ने दोनों मुख्य दरवाजे बंद कर लिए। रोड पर खड़े विद्यार्थियों ने बस धीमी होने पर बस का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो चालक ने बस दौड़ा दी। कुछ युवा तो दौड़कर बस में लटक गए। लेकिन कई विद्यार्थी और यात्री बस ताकते रहे गए। बस में लटकर कर हांसी पहुंचे राजेश और राकेश की चालक-परिचालक से जमकर बहस हुई। चालक बोला हमारी मर्जी, हमें किसी को बैठाए, किसी को ना बैठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताई बेशक बैठ ले किराया पूरा लागैगा
ताई बेशक बैठ ले, किराया पूरा लागैगा। या प्राइवेट बस सै सरकारी कोनी। यह बात प्राइवेट बस में सवार हुई बुजुर्ग महिला केलंगा वासी राजपति से परिचालक ने कही। महिला ने आरोप लगाया कि सभी बसों में किराया आधा लगे है तो इसमें क्यों नहीं। विद्यार्थियों और बुजुर्गों के समक्ष यह भी एक समस्या आ रही है। किराया आधे का नियम होने के बावजूद प्राइवेट बसों में पूरा किराया देना पड़ रहा है।
प्राइवेट बसों के चालक-परिचालक के खिलाफ शिकायत आई है। इसके लिए अधिकारियों को सूचित किया है। बातचीत कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed