{"_id":"5bdc9e9fbdec2269c10f956f","slug":"151541185183-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने शहर में निकाली चेतना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने शहर में निकाली चेतना रैली
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पब्लिक स्कूल बाल भवन के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को शहर में चेतना रैली निकाली। नगराधीश महेश कुमार ने चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगराधीश ने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इससे पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग खतरा मंडरा रहा है। हमें समय रहते पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। उन्होंने बच्चों से दीपावली पर नुकसानदायक आतिशबाजी नहीं करने की अपील की ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो। चेतना रैली बाल भवन स्कूल से शुरू हुई जो महम गेट, फैंसी चौक, नया बाजार, सराय चौपटा, घंटा घर चौक, हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड व महम गेट से होते हुए वापस स्कूल में पहुंची। इस दौरान बच्चों ने गगनभेदी नारों व पट्टिका पर लिखे संदेशों से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण करने को कहा। बच्चों ने दीपावली पर्व के दौरान शहर को प्रदूषण से मुक्त रखने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक सीताराम शास्त्री, प्राचार्य राजेन्द्र सिंह, उप प्राचार्या मंसूजा व सागरिका मल्होत्रा आदि मौजूद थे।