फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रशासन ने मंगाई 24 बस, नौ में बैठे इनेलो-बसपाई, 15 खाली

प्रशासन ने मंगाई 24 बस, नौ में बैठे इनेलो-बसपाई, 15 खाली

Wed, 02 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने मंगाई 24 बस, नौ में बैठे इनेलो-बसपाई, 15 खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
एसवाईएल मसले पर इलेलो व बसपा के जेल भरो आंदोलन व गिरफ्तारी देने के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने रोडवेज की 24 बसों का इंतजाम किया गया। लेकिन, केवल नौ बसों में ही प्रदर्शकारी बैठे, बाकी बसें खाली रह गईं।
मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर इनेलो व बसपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए 24 बसें तैयार रखीं। लेकिन, प्रशासन को उम्मीद से काफी कम बसों की ही जरूरत पड़ी। जिस बस में अभय चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला सवार हुए, दोनों बसों में पांव रखने की जगह नहीं बची। सभी नौ बसें सचिवालय से हांसी रोड स्थित बनारसीदास पार्क में कार्यकर्ताओं को छोड़कर वापस आ गईं।
विज्ञापन


पानी का इंतजाम न होने पर सांसद ने जताई नाराजगी
भिवानी सांसद दुष्यंत चौटाला ने स्थानीय बनारसीदास गुप्त पार्क में बनाई गई अस्थाई जेल में आधे अधूरे इंतजाम को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रशासन के द्वारा पीने का पानी मुहैया न करवाना और प्रशासन के द्वारा अधूरे इंतजामों से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन इस जेल भरो आंदोलन को लेकर कतई गंभीर नहीं है। सांसद ने यह बात मौके पर पहुंचे एसपी गंगाराम पूनिया और एडीसी संगीता तेतरवाल के समक्ष भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
लोहारू के विधायक ओमप्रकाश गोरा व दादरी के विधायक राजदीप फौगाट, एनएस मल्हान, बलदेव घणघस, मनोज यादव, नरेश द्वारका, पूर्व विधायक कर्नल रघुवीर व धर्मपाल ओबरा, सुनील लांबा, मनमोहन भुरटाना, मदनलाल जूसवाला, प्रदीप खरकिया, राजू मेहरा, कमला रानी, कुलवंत कौटिंया आदि मौजूद रहे। मंच संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। सभा में हरज्ञान बैनीवाल और अमीर ढुल ने गीत पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed