{"_id":"5aaacaad4f1c1bb9758b5927","slug":"151521142445-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन शास्त्र एवं लेखांकन में 94 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन शास्त्र एवं लेखांकन में 94 नकलची पकड़े
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शन शास्त्र एवं लेखांकन में 94 नकलची पकड़े
भिवानी।
प्रदेशभर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) दर्शनशास्त्र एवं लेखांकन विषयों की परीक्षा में वीरवार को नकल के 94 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा जिला अंबाला, पंचकूला एवं कुरुक्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही थी। बोर्ड सचिव धीरेंद्र खड़गटा के उड़नदस्ते द्वारा जिला जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और नकल के तीन केस बनाए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत के परीक्षा केंद्रों में नकल के पांच केस पकड़े तथा बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला फरीदाबाद, हिसार, झज्जर, सिरसा एवं सोनीपत के परीक्षा केंद्रों में नकल के सात केस पकड़े। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने आठ केस पकड़े तथा अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 71 मामले दर्ज किए गए।