{"_id":"5a6787fc4f1c1b8a268b60af","slug":"151516734460-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तिगड़ाना में राजपूत समाज के युवाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तिगड़ाना में राजपूत समाज के युवाओं ने लगाया जाम
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत फिल्म के विरोध में राजपूत समाज ने भिवानी-जींद मार्ग पर लगाया जाम
भिवानी। पद्मावत फिल्म को लेकर बेशक न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया जा चुका हो, बावजूद राजपूत समाज इसके विरोध में खड़ा है। फिल्म चलाए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह भिवानी-जींद मार्ग पर करीब एक घंटे तक रोड जाम कर राजपूत समाज के लोगों ने विरोध जताया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जाम लगाने वाले व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद जाम स्थल पर नायब तहसीलदार नरेश कुमार को पहुंचे राजपूत समाज के प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जाम खोल दिया।
गांव तिगड़ाना में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घुसकासनी मोड़ पर राजपूत समाज के युवा पद्मावत फिल्म के विरोध में एकत्रित हुए।
युवाओं ने फिल्म में राजपूत समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने की बात कहते हुए इस पर पूर्णत: रोक लगाने की मांग की। इसके मांग को लेकर राजपूत समाज के युवाओं ने भिवानी-जींद पर जाम लगा दिया। करीब पौने घंटे जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी जयसिंह व पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद जाम लगाने वालों ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों का बुलवाने की मांग की। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रधान मंत्री को ज्ञापन भेजकर इस फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की।